फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Says PM to speak on women harassment

मंत्री द्वारा महिला उत्पीड़न पर कुछ बोलें प्रधानमंत्री, सांप क्यों सूंघा है: कांग्रेस

Wed, 10 Oct 2018 07:01 PM IST
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Oct 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
Congress Says PM to speak on women harassment
priyanka chaturvedi
केन्द्र सरकार के विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ख्यातिलब्ध पत्रकार थे। उनका एक स्टेट्स है, लेकिन जब वह प्रभाव में थे तो उन्हें एक पत्रकार महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। यह महिला भी अच्छे पत्रकारों में है। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि इस मामले में एमजे अकबर को खुद स्पष्टीकरण देना चाहिए। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को महिला होने के नाते और अपने जूनियर मंत्री के ऊपर लगे आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। लाल किले से बेटियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में कुछ बोलना चाहिए, लेकिन सबको मानो सांप सूंघ गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने एमजे अकबर पर लगे आरोपों को लेकर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पार्टी का कहना है कि सरकार इस तरह से चुप्पी साधकर महिलाओं के आत्मसम्मान, उनकी सुरक्षा, उनके हक के साथ खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने इस मामले में सभी महिलाओं से राजनीतिक दायरे से बाहर आकर अपनी बात रखने की अपील की है।
विज्ञापन


उदित राज की भाषा, भाजपा की भाषा

एमजे अकबर के बचाव में उतरे भाजपा सांसद उदित राज को कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और जयपाल रेड्डी दोनों ने आड़े हाथों लिया। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि उदित राज का बयान न केवल निंदनीय है, बल्कि घृणित भी है। यह महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि जो भाषा उदित राज बोल रहे हैं, यही भाजपा की भी भाषा है। यही कारण है कि भाजपा अपने सांसद के वक्तव्य पर ध्यान देकर कार्रवाई करने से बच रही है। प्रियंका ने महिलाओं का खुलकर अपने साथ कभी हुए अत्याचार के खिलाफ आने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वह ऐसी महिलाओं को सलाम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed