फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress says on gangwar statement apologize or clear government stand

बेरोजगारी को लेकर गंगवार के बयान पर कांग्रेस का सवाल, क्या ये सरकार की नीति?

Mon, 16 Sep 2019 08:27 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 16 Sep 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Congress says on gangwar statement  apologize or clear government stand
राजीव शुक्ला - फोटो : ANI

उत्तर भारत के युवाओं के रोजगार के योग्य नहीं होने संबंधी केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार के बयान को शर्मनाक करार देते हुए कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि इस बयान के लिए गंगवार माफी मांगें या फिर यह स्पष्ट करें कि यह नरेंद्र मोदी सरकार की नीति है।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, देश में रोजगार मंत्री की यह जिम्मेदारी होती है कि रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं। लेकिन अगर देश का श्रम एवं रोजगार मंत्री यह कहे कि देश के युवा नकारा हैं तो फिर क्या कहेंगे?
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सिर्फ 2018 में ही एक करोड़ से ज्यादा लोगों की नौकरी चली गई, जबकि इन्होंने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था। रोजगार की स्थिति बहुत खराब है। स्थिति भयावह हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए सवाल किया कि जब उद्यमी पूंजी देश से बाहर लेकर जा रहे हैं तो यहां रोजगार कैसे सृजित होंगे? उन्होंने दावा किया, आज भारत के जीडीपी के विकास की दर पाकिस्तान से नीचे चली गई है और रुपया बांग्लादेश की मुद्रा टका से प्रतिस्पर्धा कर रहा है। यह हालत हो गई है। लगता है कि सरकार का नेतृत्व आर्थिक संकट को गंभीरता से नहीं ले रहा है। सरकार सिर्फ बयानबाजी, भाषण और विज्ञापन में लगी है।


गौरतलब है कि गत शनिवार को गंगवार ने कहा कि देश में रोजगार के अवसरों की कोई कमी नहीं है लेकिन उत्तर भारत में आने वाले नियोक्ताओं की शिकायत है कि रिक्तियां भरने के लिये योग्य लोगों की कमी है।

गंगवार के इस बयान पर विपक्षी नेताओं ने पलटवार किया। विपक्ष ने उन पर उत्तर भारत के लोगों के अपमान का आरोप लगाया।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed