रुपये पर मोदी सरकार ने वो कर दिखाया जो 70 साल में नहीं हुआ : कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 वर्ष में पहली बार 70 के पार गिरा रूपया !
70 वर्ष का नित नया राग आलापने वाले मोदी जी ने 70 साल में जो नहीं हुआ
वो कर दिखाया !
लुढ़कती अर्थव्यवस्था, लुटता ईमान,
गिरता रुपया,बोलिये मोदी जी,
अब कौन गिरा रहा है, देश का मान? #Rupee pic.twitter.com/VKGQfBwmFq— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) August 14, 2018विज्ञापन
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि 70 वर्ष में पहली बार 70 के पार गया रुपया। 70 वर्ष का नित नया राग अलापने वाले मोदी जी ने, 70 साल में जो नहीं हुआ, वो कर दिखाया। उन्होंने काव्यात्मक अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि लुढ़कती अर्थव्यवस्था, लुटता ईमान, गिरता रुपया, बोलिये मोदी जी, अब कौन गिरा रहा है, देश का मान?
गौरतलब है कि भारतीय रुपया आज अब तक के सबसे निचले स्तर पहुंच गया। भारी गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर मुकाबले रुपये की कीमत 70 रुपये पहुंच गई है।