{"_id":"5d0b7ed48ebc3e2e893132cb","slug":"congress-says-its-not-appropriate-for-bjp-to-allege-rahul-was-on-mobile-during-presidential-address","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में राहुल की नजर मोबाइल पर थी? कांग्रेस ने ऐसे किया भाजपा पर पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद में राहुल की नजर मोबाइल पर थी? कांग्रेस ने ऐसे किया भाजपा पर पलटवार
Thu, 20 Jun 2019 08:02 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मोबाइल देखने का मामला तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि यह आरोप लगाना भाजपा को शोभा नहीं देता कि राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान राहुल गांधी की नजर अपने मोबाइल फोन पर थी। पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने यह सवाल भी किया कि अभिभाषण के दौरान भाजपा के कई नेता और मंत्री आपस में बातें कर रहे थे, लेकिन इस पर कुछ कहना उचित है?
उन्होंने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, "इस तरह की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जा सकती। राहुल जी हमारे साथ बैठे थे और सुन रहे थे। अब यह कहा जाए कि भाजपा का कौन सा नेता किससे बात कर रहा था, कहां देख रहा था? गंभीर और सत्तारुढ़ राजनीतिक दलों को ऐसी टिप्पणी शोभा नहीं देती है।"
विज्ञापन
शर्मा ने कहा, "कुछ हिंदी के जटिल शब्द और उन्होंने स्पष्ट रूप से नहीं सुना था और उसी के संदर्भ में पूछे रहे थे। अगर भाजपा के वरिष्ठ मंत्री आपस में बात कर रहे थे तो क्या वह राष्ट्रपति के पद का अनादर कर रहे थे?"
दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बाबुल सुप्रियो सहित सत्तापक्ष के कई सांसदों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नजर मोबाइल फोन पर होने संबंधी तस्वीर सामने आने के बाद उन पर तंज कसते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
विज्ञापन
Anand Sharma,Congress on being asked if Rahul Gandhi was busy checking his phone&talking during President's address in Parl today:He was listening to whatever was necessary.There were queries,certain difficult Hindi words which weren't heard properly.There's nothing disrespectful pic.twitter.com/1g1Xd863rP
— ANI (@ANI) June 20, 2019