{"_id":"5b73e36242c7921349773e73","slug":"congress-says-flag-can-not-handle-what-country-will-they-take","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का शाह पर तंज: जो झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का शाह पर तंज: जो झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे
एजेंसी/भाषा
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
amit shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा ध्वजारोहण करने के दौरान झंडे के नीचे गिरने का एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने आज कटाक्ष किया कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें दिख रहा है कि शाह जब ध्वजारोहण के लिए रस्सी खींच रहे तो झंडा नीचे गिर गया।
कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘‘जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे?’’ उसने आरोप लगाया, ‘‘50 साल से ज्यादा समय तक देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता। दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं।’’