फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Says Amit Shah shocked by the defeat 

कांग्रेस बोली- हार से बौखलाए अमित शाह उलजुलूल बातें कर डाल रहे घबराहट पर पर्दा

Sat, 29 Sep 2018 12:59 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Sep 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
Congress Says Amit Shah shocked by the defeat 
Randeep Surjewala
कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष न केवल तड़ी पार रहे हैं, बल्कि हवालात की सजा भी भुगत चुके हैं। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि आगामी चुनावों में हार सामने देख कर शाह बौखला गए हैं और बेफिजूल की बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भीमा-कोरेगांव मामले में भाजपा अमित शाह के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि अमित शाह और आईएसआई का गठबंधन बहुत पुराना है। भाजपा अध्यक्ष ने 5 युद्धों और अनेकों सर्जिकल स्ट्राइक में हमारे सैनिकों के बलिदानों को अपने 7 अक्टूबर 2016 को दिए भाषण में न केवल नकारा, बल्कि सैनिकों की वीरता को भी अपमानित किया।
विज्ञापन


कांग्रेस मीडिया प्रभारी सुरजेवाला ने कहा कि 30 मार्च 2016 को भाजपा अध्यक्ष ने कोलकाता में बयान दिया था कि पठानकोट आतंकी हमले में जांच में पाकिस्तान ने गंभीरता से प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा, ऐसा कह कर शाह ने आईएसआई की सराहना क्यों की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा की हार पक्की है। हार के चलते ही अमित शाह की राजस्थान रैली में कोई उन्हें सुनने नहीं पहुंचा, कुर्सियां और तंबू खाली पड़े थे। वहीं मध्य प्रदेश में भी उनकी हालत खस्ता है। उन्होंने कहा कि हार से बौखलाए, छटपटाए अमित शाह, उलजुलूल और बेतुकी बातें कर अपनी घबराहट पर पर्दा डालने का झूठा प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भीमा-कोरेगांव मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला अंतिम है। उन्हें उम्मीद है कि शीर्ष अदालत के फैसले के बाद पुणे पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी और देश संविधान के मुताबिक निर्णय लेगी, ताकि दूध का दूध और पानी सामने आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष इस मामले में पहले ही कह चुके हैं कि अगर कोई आपराधिक गतिविधि में संलिप्त है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।


गौरतलब है कि भीमा-कोरेगांव हिंसा से जुड़े 5 वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा था कि अब वक्त आ गया है कि वह शहरी नक्सली मामले पर अपना रुख साफ करे। साथ ही, राहुल गांधी के एक माह पुराने ट्वीट पर कहा कि मूर्खता की एकमात्र जगह है जिसे कांग्रेस कहते हैं। उसने भारत के 'टुकड़े टुकड़े गैंग', माओवादियों, नकली कार्यकर्ताओं और भ्रष्ट लोगों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed