फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress said modi amit shah is harmfull for country

मोदी सरकार के चार सालों के कार्यकाल पर कांग्रेस ने दागे 40 सवाल

Sat, 26 May 2018 08:07 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला, ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sat, 26 May 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
congress said modi amit shah is harmfull for country

कांग्रेस ने मोदी सरकार के चार सालों के कार्यकाल पर चालीस सवाल दागकर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी-शाह की जोड़ी देश के लिए हानिकारक है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने किसानों के मुद्दे पर गांवों में निराशा जिसमें मनरेगा के कार्य दिवस घटाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य, किसानों का कर्जा माफी, फसल बीमा, रोजगार, आई और टेलीकॉम सेक्टर में छंटनी, पेपर लीक, 15 लाख का वादा, स्मार्ट सिटी, गंगा सफाई, रॉफेल डील का रहस्य, अर्थव्यवस्था और घोटाले, तेल की कीमतें, मेक इन इंडिया, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति आदि पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

  
महासचिव अशोक गहलोत का कहना है कि जैसी घृणा, हिंसा और भय का माहौल पिछले चार सालों से देश में है ऐसा कभी नहीं रहा। समाज का हर वर्ग दुखी है। जनता के साथ इनता विश्वाघात कभी नहीं हुआ। जिस तरह की धमकी भरे अंदाज में मंच से ये कहना है कि मैं मोदी हूं, लेने के देने पड़ जाएंगे। प्रधानमंत्री पद की गरिमा को भी गिराता है। हर बात पर झूठ, झूठे आंकड़े पेश कर गुमराह करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
गहलोत ने कहा कि फसल बीमा के नाम पर बीमा कंपनियों ने 14 हजार करोड़ कमाए जबकि किसानों को मात्र 50 करोड़ का लाभ मिला। गन्ना किसानों का करोड़ों का बकाया है। राज्यों में गांवों के अंदर हालात बहुत खराब हैं। गरीबों में एससी-एसटी, ओबीसी, आदिवासी आदि बहुत पेरशान हैं। 

रूपए और मोदी जी में लगी होड़

congress said modi amit shah is harmfull for country
गुलाम नबी आजाद
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि आज लोगों को अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है। सैनिक बार्डर पर सुरक्षित नहीं हैं। सीमांत क्षेत्रों के नागरिक लगातार मारे जा रहे हैं।

कश्मीर जो देश का ताज यानि सिर है वो सुरक्षित नहीं तो पूरा शरीर असुरक्षित है। चार सालों में लगातार सैनिक ठिकानों पर हमले हुए। इस सरकार में सबसे अधिक बार सीज फायर का उल्लघंन हुआ है। प्रधानमंत्री इतने खाली है कि बिना एजेंडे के भी विदेशों में घूमने चले जाते हैं। उन्होंने विदेश नीति को दिशाहीन बता कहा कि उनकी इच्छा होती है तो पाकिस्तान जाकर शादी और बर्थ डे भी मना आते हैं।
  
आजाद ने कहा कि मोदी जी यूपीए सरकार में डॉलर की कीमतों को लेकर डा. मनमोहन सिंह पर आरोप लगाते थे अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। रूपए और मोदी जी में होड़ लगी है कि कौन जल्दी नीचे गिरता है। रॉफेल डील में सरकार ने पुराना सौदा रद्द कर 41 हजार करोड़ अधिक दिया है लेकिन जवाब नहीं देते। देश में काला धन आया नहीं लेकिन सफेद धन भेज दिया।  

प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार झोले भरके झूठ के साथ प्रपंच, प्रचार और प्रतिशोध से काम कर रही है। रोज नए जुमले गढ़े जाते हैं लेकिन वचन नहीं निभाया जाता है। स्टार्टअप इंडिया को उन्होंने नॉन स्टार्टर बताया। उन्होंने उज्जवला योजना को केवल प्रचार का हथकंडा बताया। हाउसिंग फॉर ऑल की योजना जनता को ठगने की योजना बनकर रह गई है।
  
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और सांसद सुष्मिता देव ने महिला सुरक्षा और महिला आरक्षण बिल को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार संसद में महिलाओं को नहीं देखना चाहती है। 

महिलाओं के लिए सिर्फ गैस सिलेंडर काफी नहीं है। युवक कांग्रेस अध्यक्ष केशव यादव ने कहा युवाओं को दो करोड़ रोजगार का जुमला साबित हुआ है। वाराणसी में पुराने मंदिर तोड़े जा रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर के नाम पर लोगों से ईंट जुटाई कहां गई पता नहीं। खुद को गंगा का पुत्र बताने वाले को पता नहीं गंगा का बुरा हाल है। साजिश के तहत गांवों के गरीबों को विदेश जाने से रोका जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed