Congress: दीदी के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- PM मोदी को क्लीन चिट दे 'लुका-छिपी' खेल रहीं ममता बनर्जी
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि विपक्ष राजनीति में लुकाछिपी नहीं खेल सकता क्योंकि उसे सार्वजनिक महत्व के मुद्दों पर प्रधानमंत्री से जवाबदेही लेनी पड़ती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय एजेंसियों पर दिए गए बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लुकाछिपी का खेलने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने निशाना साधते हुए कहा कि ममता बनर्जी ऐसे समय में प्रधानमंत्री को क्लीन चिट दे रही हैं जब पूरा देश एजेंसियों के दुरुपयोग के मुद्दे पर सवाल उठा रहा है और इससे उनकी मंशा पर भी संदेह पैदा होता है।
मुद्दों पर प्रधानमंत्री से जवाबदेही लेनी पड़ती है
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि विपक्ष राजनीति में लुकाछिपी नहीं खेल सकता क्योंकि उसे सार्वजनिक महत्व के मुद्दों पर प्रधानमंत्री से जवाबदेही लेनी पड़ती है। श्रीनेट ने कहा कि मुझे नहीं पता कि क्या वह पीएम मोदी को छोड़कर अमित शाह को घेरने की कोशिश कर रही हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की मंजूरी के बिना कुछ भी नहीं चलता
आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या तय किया है कि क्या मोदी जी अच्छे हैं, मैं उनकी बात पर टिप्पणी नहीं करूंगी, लेकिन हां, मैं दो बातें जरूर कहूंगी। दिल्ली की इस सरकार में प्रधानमंत्री मोदी की मंजूरी के बिना कुछ भी नहीं चलता है। जब आप प्रधानमंत्री को क्लीन चिट देते हैं तो आप उन आरोपों से बरी करते हैं, जिन पर आज देश सवाल पूछ रहा है।
राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार को घेरना जारी रखेंगे
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने जोर देकर कहा कि उनके नेता राहुल गांधी राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार को घेरना जारी रखेंगे और प्रवर्तन निदेशालय या सीबीआई द्वारा किसी भी तरह की धमकी से नहीं डरेंगे। आगे कहा कि हम जनता से जुड़े हर मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे।अगर आप हमारे खिलाफ ईडी या सीबीआई को भेजते हैं, गलत प्रचार करते हैं या अपनी ट्रोल सेना भेजते हैं, तो हमें परवाह नहीं है, आपसे मुद्दों पर सवाल पूछे जाएंगे।
ये है मामला
पश्चिम बंगाल विधानसभा ने केंद्रीय एजेंसियों की कथित ज्यादतियों के खिलाफ कल एक संकल्प पारित किया था। इस पर चर्चा के दौरान सीएम ममता बनर्जी ने कहा था- ‘मैं पीएम मोदी से अपील करती हूं कि केंद्र सरकार का एजेंडा और उनकी पार्टी के हितों का आपस में घालमेल न हो। केंद्र सरकार तानाशाह की तरह बर्ताव कर रही है। यह संकल्प किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि केंद्रीय एजेंसियों के पक्षपातपूर्ण कामकाज के खिलाफ है।'