फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress's officials monitor by PK!

कांग्रेस पदाधिकारियों पर पीके की निगरानी

Tue, 06 Sep 2016 03:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 06 Sep 2016 03:25 AM IST
विज्ञापन
Congress's officials monitor by PK!
- फोटो : amar ujala

कांग्रेस के कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारी पर प्रशांत किशोर (पीके) की टीम ने निगरानी शुरू कर दी है। यहां तक कि जिला और शहर स्तर पर होने वाली बैठकों में भी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश पीके की टीम की ओर से जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


राहुल गांधी की किसान यात्रा पर भी पीके की टीम ने काम शुरू कर दिया है। यात्रा का सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को क्या करना है, यह पीके की टीम ही बता रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पीके की टीम अब रणनीति बनाते तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि नीति निर्देशक का काम भी कर रही है।
विज्ञापन


पार्टी आंतरिक गुटबाजी से कोई नुकसान नहीं उठाना चाहती है। पार्टी में ऐसी शिकायतें आम हैं कि पदाधिकारियों में आपस में बनती नहीं है या कार्यकर्ता संगठन से खुश नहीं है और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त है, सो इस झंझट से छुटकारा पाने के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी परोक्ष रूप से पीके की टीम संभाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

​पीके टीम ने कांग्रेस के प्रचार की जिम्मेदारी भी संभाल ली है

Congress's officials monitor by PK!
प्रशांत किशोर - फोटो : फाइल फोटो

कुछ दिनों पहले शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हुई बैठक के दौरान पीके टीम के दो सदस्यों ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए और यह भी बताया कि प्रदेश में दो करोड़ किसानों से फॉर्म भरवाने के लिए क्या करना है।

​पीके टीम ने कांग्रेस के प्रचार की जिम्मेदारी भी संभाल ली है। इसके लिए मीडिया सेल स्थापित कर दिया है। ऐसे में घोषित रूप से न सही, पर पीके की टीम के सदस्य अघोषित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के रूप में कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed