फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress Ruled States Are Considering Convening Sessions To Neutralize New Agricultural Laws

नए कृषि कानूनों को निष्प्रभावी करने के लिए सत्र बुलाने की तैयारी में कांग्रेस शासित राज्य

Mon, 05 Oct 2020 07:20 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Oct 2020 07:20 AM IST
विज्ञापन
congress Ruled States Are Considering Convening Sessions To Neutralize New Agricultural Laws
मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करतीं सोनिया गांधी

नए कृषि कानून को लेकर विरोध लगातार जारी है। विपक्षी पार्टियां लगातार कह रही हैं कि यह कानून किसानों को नुकसान पहुंचाएगा। इस सभी कानूनों को वापस लेने की मांग पर विपक्षी दल साथ हैं। वहीं इन नए कृषि कानूनों को निष्प्रभावी करने के लिए कांग्रेसशासित राज्य विधानसभा का विशेष  सत्र बुलाने का विचार कर रहे हैं। इसका प्रस्ताव कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रखा था।

विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की कानूनी टीम ने पिछले हफ्ते इस संबंध में एक कानून का मसौदा तैयार किया था। पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य, केंद्र के नए कृषि कानूनों को निष्प्रभावी करने के लिए जल्द ही विधानसभा का सत्र बुलाएंगे।’
विज्ञापन


कांग्रेस शासित राज्यों, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि वे अपने-अपने राज्यों में केंद्र के नए कृषि कानूनों को लागू नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा है कि वे इन कानूनों को निष्प्रभावी करने के लिये अपनी राज्य विधानसभाओं में एक नया विधेयक लाएंगे।

हाल ही में केंद्र द्वारा बनाये गये तीन नए कृषि कानूनों का कांग्रेस सख्त विरोध कर रही है और वह इन कानूनों के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में पार्टी शासित राज्यों को अपनी-अपनी विधानसभाओं में संविधान के अनुच्छेद 254 (2) के तहत कानून पारित करने की सलाह दी थी।

कांग्रेस का दावा है कि अनुच्छेद 254 (2) किसी राज्य विधानसभा को संसद के कानून के प्रतिकूल कानून बनाने की अनुमति देता है, इस प्रावधान का इस्तेमाल भाजपा ने संप्रग सरकार द्वारा बनाये गए भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ किया था।


सूत्रों ने बताया कि एक ओर जहां कांग्रेस शासित राज्य इस संबंध में कानून पारित करने वाले हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ गैर-राजग शासित राज्यों के भी ऐसा करने की संभावना है क्योंकि वे केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed