फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress releases second list of 23 candidates for the upcoming Assam Assembly Elections

असम चुनाव 2026: कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, अब तक कुल 65 उम्मीदवारों के नाम का एलान

Sat, 14 Mar 2026 10:40 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Sat, 14 Mar 2026 10:40 PM IST
सार

असम में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में कुल 23 उम्मीदवारों के नाम है, इससे पहले पार्टी ने पहली सूची में 42 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। राज्य में अभी तक विधानसभा चुनावों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पार्टी उससे पहले ही अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रही है।

विज्ञापन
Congress releases second list of 23 candidates for the upcoming Assam Assembly Elections
कांग्रेस पार्टी का झंडा - फोटो : ANI Photos

विस्तार

आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को तेज करते हुए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में कुल 23 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इससे पहले कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। अब तक पार्टी की ओर से कुल 65 उम्मीदवारो के नामों का एलान किया जा चुका है। गठबंधन की राजनीति को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपने सहयोगी दलों के लिए 15 सीटें छोड़ी हैं।

विज्ञापन


पार्टी ने किसे कहा से दिया टिकट?
जारी सूची के मुताबिक कांग्रेस ने गोलकगंज सीट से कार्तिक चंद्र राय, बिरसिंग जरुआ से वाजेद अली चौधरी, बिलासिपारा से अमृत बादशा, मानकाचर से मोहिबुर रहमान और गोलपारा ईस्ट से अबुल कलाम रशीद आलम को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा दुधनई (एसटी) से किशोर कुमार ब्रह्मा, श्रीजंगराम से नुरुल इस्लाम, मंदिया से अब्दुल खालेक, चमरिया से रकीबुद्दीन अहमद, रंगिया से प्रांजीत चौधरी, दिमोरिया (एससी) से किशोर कुमार बरुआ और न्यू गुवाहाटी से संतानु बोरा को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन

असम विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रम संख्या सीट संख्या विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार
1 6 गोलकगंज कार्तिक चंद्र राय
2 9 बिरसिंग जरुआ वाजेद अली चौधरी
3 10 बिलासिपारा अमृत बादशाह
4 11 मानकाचर मोहिबुर रहमान
5 14 गोलपारा ईस्ट अबुल कलाम रशीद आलम
6 15 दुधनई (ST) किशोर कुमार ब्रह्मा
7 17 श्रीजंगराम नुरुल इस्लाम
8 22 मंदिया अब्दुल खालेक
9 27 चमरिया रकीबुद्दीन अहमद
10 31 रंगिया प्रांजीत चौधरी
11 34 दिमोरिया (SC) किशोर कुमार बरुआ
12 35 न्यू गुवाहाटी शांतनु बोरा
13 50 मंगलदई श्रीमती रीजुमोनी तालुकदार
14 63 होजाई श्रीमती झिल्ली चौधरी
15 65 धेकियाजुली बताश उरांग
16 68 रंगापारा कार्तिक चंद्र कुर्मी
17 72 गोहपुर डॉ. शंकर ज्योति कुटुम
18 78 धेमाजी (ST) सैलेन सोनवाल
19 86 तिनसुकिया डेविड फुकन
20 91 तिंगखोंग बिपुल गोगोई
21 104 डेरगांव श्रीमती सागरिका बोरा
22 120 धोलाई (SC) ध्रुवज्योति पुरकायस्थ
23 124 करीमगंज साउथ ऐमनुर रशीद चौधरी

गठबंधन दलों के लिए छोड़ी गई सीटें

क्रम संख्या सीट संख्या विधानसभा क्षेत्र
1 21 भवानिपुर–सोर्बहोग
2 26 बजाली
3 29 पलासबारी
4 36 गुवाहाटी सेंट्रल
5 44 गोरेश्वर
6 54 मोरीगांव
7 59 बरहमपुर
क्रम संख्या सीट संख्या विधानसभा क्षेत्र
8 62 बिन्नाकांडी
9 71 बेहाली (SC)
10 81 सादिया
11 88 डिब्रूगढ़
12 89 खोवांग
13 107 सरूपाथर
14 110 डिप्हू (ST)
15 112 अमरी (ST)

 

राज्य में अभी चुनावों की तारीखों का एलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है इस महीने के अंत में चुनाव आयोग आगामी विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर सकता है। 126 विधानसभा सीट वाले असम में 9 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 19 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed