फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Congress releases list of 5 candidates for Bihar Assembly polls

Congress Candidate List: कांग्रेस ने दूसरी सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम किए जारी, इन्हें यहां से मिला टिकट

Sat, 18 Oct 2025 09:42 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 18 Oct 2025 09:42 PM IST
सार

Congress Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव के कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। कांग्रेस की इस सूची में कुल पांच प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने अब तक कुल 53 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पढ़ें कांग्रेस पार्टी ने किसे-कहां से टिकट दिया...

विज्ञापन
Congress releases list of 5 candidates for Bihar Assembly polls
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की इस सूची में कुल पांच प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए हैं। जिन पांच सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है, उसमें नरकटियागंज, किशनगंज, कस्बा, पूर्णिया और गया टाउन शामिल हैं। 
विज्ञापन


किसे-कहां से मिला टिकट?
  • नरकटियागंज (निर्वाचन संख्या- 3) - शाश्वत केदार पांडेय
  • किशनगंज (निर्वाचन संख्या- 54)  - मोहम्मद कमरुल होदा
  • कस्बा (निर्वाचन संख्या- 58) - मोहम्मद इरफान आलम
  • पूर्णिया (निर्वाचन संख्या- 62) - जितेंद्र यादव
  • गया टाउन (निर्वाचन संख्या- 230) - मोहन श्रीवास्तव

कांग्रेस की पहले सूची में 48 प्रत्याशियों के नाम
इससे पहले कांग्रेस ने 16 अक्तूबर को 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में पार्टी ने पांच अन्य उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पार्टी की ओर से अब तक 53 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।  इससे पहले कांग्रेस की ओर से जारी की गई पहली सूची में पहले और दूसरे चरण के लिए 24-24 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। कांग्रेस ने भले ही एक अन्य सूची जारी कर दी है, लेकिन महागठबंधन ने अभी तक सीट शेयरिंग का एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025- कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची

1. बगहा    जयेश मंगल सिंह
2. नौतन     अमित गिरी
3. चनपटिया    अभिषेक रंजन
4. बेतिया    वासी अहमद
5. रक्सौल    श्याम बिहारी प्रसाद
6. गोविंदगंज    शशि भूषण राय 
7. रीगा    अमित कुमार सिंह टुन्ना
8. बथनाहा (अ.जा.)    इंजीनियर नवीन कुमार
9. बेनीपट्टी    नलिनी रंजन झा
10. फुलपरास    सुभोध मंडल
11. फोर्ब्सगंज    मनोज विश्वस
12. बहादुरगंज    प्रो. मसवार आलम 
13. कदवा    शकील अहमद खान
14. मनीहारी (अ.ज.जा.)    मनोहर प्रसाद सिंह
15. कोढ़ा (अ.जा.)    पूनम पासवान
16. सोनबरसा (अ.जा.)    सरिता देवी
17. बेनीपुर    मिथिलेश कुमार चौधरी
18. सकरा (अ.जा.)    उमेश राम
19. मुज़फ्फरपुर    बिजेन्द्र चौधरी
20. गोपालगंज    ओम प्रकाश गर्ग
21. कुचायकोट    हरिनारायण कुशवाह
22. लालगंज    आदित्य कुमार राजा
23. वैशाली    इंजीनियर संजीव सिंह
24. राजा पाकर (अ.जा.) प्रतिमा कुमारी
25. रोसड़ा (अ.जा.)    ब्रज किशोर रवि
26. बछवाड़ा    शिव प्रकाश गरीब दास
27. बेगूसराय    अमिता भूषण
28. खगड़िया    डॉ. चंदन यादव
29. बेलदौर    मिथिलेश कुमार निषाद
30. भागलपुर    अजीत कुमार शर्मा
31. सुल्तानगंज    लालन यादव
32. अमरपुर    जितेन्द्र सिंह
33. लखीसराय    अमरेश कुमार (अनीश)
34. बारबिघा    त्रिशूलधारी सिंह
35. बिहार शरीफ    उमैर खान
36. नालंदा    कौशलेंद्र कुमार  
37. हरनौत    अरुण कुमार बिंद
38. कुम्हरार    इन्द्रदीप चंद्रवंशी
39. पटना साहिब    शशांत शेखर
40. बिक्रम    अनिल कुमार सिंह
41. बक्सर    संजय कुमार तिवारी
42. राजपुर (अ.जा.)    विष्णुनाथ राम
43. चेनारी (अ.जा.)    मंगल राम
44. करगहर    संतोष मिश्रा
45. कुटुंबा (अ.जा.)    राजेश राम
46. औरंगाबाद    आनंद शंकर सिंह
47. वजीरगंज    अवधेश कुमार सिंह
48. हिसुआ    नीतू कुमारी

नवंबर महीने में दो चरणों में विधानसभा चुनाव
बिहार का विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। जबकि 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन




किस चरण में कितनी सीटों पर वोटिंग?
बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं, जिसमें पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed