लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की चौथी सूची, कैराना और मेरठ से उतारे अपने दिग्गज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने अपने 27 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस की इस चौथी सूची में केरला के 12, उत्तर प्रदेश के 7, छत्तीसगढ़ के 5, वहीं 2 अरुणाचल प्रदेश समेत एक-एक आंध्र प्रदेश और निकोबार से उम्मीदवार तय किए गए हैं। इस सूची में कैराना से हरेंद्र मलिक और मेरठ से डॉ. ओम प्रकाश शर्मा चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र (केरल) से और अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना है।
Shashi Tharoor to contest from Thiruvananthapuram constituency (Kerala) and former Arunachal Pradesh CM, Nabam Tuki to contest from Arunachal West constituency. https://t.co/REIV2Wh9ht
— ANI (@ANI) March 16, 2019
इससे पहले कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार रात अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जिसमें उत्तर प्रदेश, असम, तेलंगाना और पूर्वोत्तर की 18 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल किए। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश की बाराबंकी, असम की पांच, तेलंगाना की आठ, मेघालय की दो और सिक्किम एवं नगालैंड की एक-एक सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए।
पार्टी के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया को बाराबंकी से उम्मीदवार बनाया गया। असम के उम्मीदवारों में गौरव गोगोई और सुष्मिता देव प्रमुख नाम हैं। कालियाबोर से गौरव गोगोई तथा सिलचर से सुष्मिता एक बार फिर से चुनावी समर में होंगे। दोनों इन सीटों से वर्तमान सांसद हैं। मेघालय में शिलांग से पूर्व केंद्रीय मंत्री विंसेट पाला और तुरा से पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा उम्मीदवार बनाये गए हैं।