फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress released third list of candidates for Lok Sabha elections, know who is included in the list

Lok Sabha Polls: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी, जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

Thu, 21 Mar 2024 09:52 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 21 Mar 2024 09:52 PM IST
सार

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की तीसरी सूची जारी की है। 

विज्ञापन
Congress released third list of candidates for Lok Sabha elections, know who is included in the list
बैठक में शामिल हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे। (फाइल फोटो)) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इस बीच, कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों की तीसरी सूची जारी की है, जिसमें 57 नामों को शामिल किया गया है। तीसरी सूची में अरुणाचल प्रदेश से 2, गुजरात से 11, कर्नाटक से 17, महाराष्ट्र से 7, तेलंगाना से 5, पश्चिम बंगाल से 8, पुदुचेरी की एक सीट पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। राजस्थान से 5 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि एक सीट सीपीआई(एम) को दी है।
विज्ञापन

Image

बरहामपुर से अधीर रंजन चौधरी, गुलबर्गा से पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद राधाकृष्ण, गांधीनगर से सोनल पटेल, दाहोद (एसटी) से प्रभाबेन तावियाद और सूरत से नीलेश कुंबानी, नंदूरबार से गोवाल पडवी, अमरावती से बलवंत वानखेड़े, नांदेड़ से वसंत चव्हाण, पुणे से रविंद्र धंगेकर, लातूर से डॉ. शिवाजी राव कालगे, सोलापुर से प्रणीति शिंदे, कोल्हापुर से शाहू महाराज छत्रपति, धारवाड़ से विनोद आसुती, बंगलुरु उत्तर से एम राजीव गौड़ा, बेंगलुरु दक्षिण से सौम्या रेड्डी और बेंगलुरु सेंट्रल से मंसूर अली खान को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा, कांग्रेस ने मालदा दक्षिण से अबू हासेम खान चौधरी के बेटे ईशा खान चौधरी को मैदान में उतारा है। अबू हासेम खान चौधरी इस सीट से मौजूदा सांसद हैं। कांग्रेस की पहली सूची में 39 उम्मीदवार, दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। 
विज्ञापन





Image
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed