फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress raised questions on Trump's statement that India zero tariffs on US, said- Why is PM Modi silent?

Congress: भारत के US पर टैरिफ न लगाने वाले ट्रंप के बयान पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- पीएम मोदी चुप क्यों?

Thu, 15 May 2025 06:17 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 15 May 2025 06:17 PM IST
सार

ट्रंप ने दोहा में कहा था कि भारत दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ वाले देशों में से एक है। उन्होंने हमें एक ऐसा सौदा पेश किया है इसके तहत वे मूल रूप से तैयार हैं कि हमसे कोई टैरिफ नहीं वसूला जाएगा। इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाया कि पीएम मोदी चुप क्यों हैं? इसका ऑपरेशन सिंदूर रोके जाने से क्या संबंध है?

विज्ञापन
Congress raised questions on Trump's statement that India zero tariffs on US, said- Why is PM Modi silent?
कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोहा में दावा किया कि भारत ने अमेरिका पर कोई भी टैरिफ न लगाने पर सहमति जताई है। इसे लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी इस मामले में चुप क्यों हैं? इसका ऑपरेशन सिंदूर रोके जाने से क्या संबंध है?
विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में पूछा, कि वाणिज्य मंत्री वाशिंगटन डीसी में हैं और राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहा से एक और बड़ी घोषणा की है। इस पर हमारे प्रधानमंत्री पूरी तरह से चुप हैं। उन्होंने किस बात पर सहमति जताई है और इसके व ऑपरेशन सिंदूर को रोके जाने के बीच क्या संबंध है?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिका तुर्किये को बेचेगा 304 मिलियन डॉलर की मिसाइलें, ट्रंप प्रशासन ने दी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक रिपोर्ट भी साझा की। इसमें ट्रंप के हवाले से कहा गया है कि भारत ने अमेरिका के साथ अपने व्यापार समझौते के तहत कई अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ खत्म करने की पेशकश की है। वहीं कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी ट्रंप के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने एक्स पर लिखा कि क्या यह सच है कि भारत ने अमेरिका के साथ शून्य टैरिफ समझौते की पेशकश की है? इस पर सरकार को उचित जवाब देना चाहिए।  

ये भी पढ़ें: 'मैं नहीं चाहता एपल भारत में आईफोन बनाए, वे अपना ख्याल खुद रख सकते हैं', ट्रंप की एक और गलतबयानी

ट्रंप ने यह कहा था
ट्रंप ने दोहा में कहा था कि भारत दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ वाले देशों में से एक है। भारत में कुछ भी बेचना बहुत कठिन है। उन्होंने हमें एक ऐसा सौदा पेश किया है इसके तहत वे मूल रूप से तैयार हैं कि हमसे कोई टैरिफ नहीं वसूला जाएगा। हम भारत में शीर्ष 30 में भी नहीं हैं क्योंकि टैरिफ बहुत अधिक है। अब वे एक ऐसे बिंदु पर पहुंच गए हैं जहां उन्होंने वास्तव में हमसे कहा है कि कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। इन दिनों भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर बातचीत चल रही है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल वार्ता के लिए अमेरिका में हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed