फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress protest PM Residence SPG and SDG tightened security perimeter in response to threat level

PM Residence: कांग्रेस का प्रदर्शन, SPG ने बढ़ाई पीएम आवास की सुरक्षा; थ्रेट कलर पर SPG-SDG ने मजबूत किया घेरा

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:44 PM IST
सार

राहुल गांधी और कांग्रेस के कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देकर विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। प्रदर्शन के दौरान एसपीजी और स्पेशल ड्यूटी ग्रुप के अतिरिक्त कमांडो तैनात किए गए तथा बाहरी सुरक्षा घेरा और मजबूत किया गया।

विज्ञापन
Congress protest PM Residence SPG and SDG tightened security perimeter in response to threat level
पीएम आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के दूसरे सांसदों को लेकर 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। यह सामान्य घटना नहीं थी। इस विरोध प्रदर्शन के चलते पीएम आवास के सुरक्षा घेरे में तैनात कमांडो की संख्या बढ़ानी पड़ी। थ्रेट कलर के अनुसार, एसपीजी के अतिरिक्त कमांडो, पीएम आवास पर तैनात किए गए। पीएम आवास पर एसडीजी की मदद से सुरक्षा के बाहरी घेरे को और ज्यादा मजबूत किया गया। 
विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसियों के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, आमतौर पर ऐसी घटना कम ही देखने को मिलती है कि प्रधानमंत्री आवास के निकट कोई धरना प्रदर्शन हो। जब भी खुफिया एजेंसियों को ऐसे किसी प्रदर्शन की भनक लगती है तो पहले से पीएम आवास की तरफ जाने वाले मार्गों को बंद कर दिया जाता है। राहुल गांधी, पीएम आवास के सामने धरने पर बैठेंगे, यह भनक किसी को नहीं लग सकी। 
विज्ञापन


राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी के दूसरे सांसद पीएम आवास के सामने बैठकर प्रदर्शन करने लगे। हालांकि उनसे बातचीत करने के लिए पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन पहुंचे थे। वे दोनों काफी देर तक राहुल गांधी से बातचीत करते रहे। उनके जाने के बाद वहां पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंचने लगे। इसके चलते पीएम आवास की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय एजेंसियों और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप 'एसपीजी' द्वारा समीक्षा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम आवास की क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा?
सूत्रों ने बताया कि पीएम आवास के चारों तरफ सुरक्षा बढ़ा दी गई। पीएम आवास के सामने लोगों की भीड़ और वाहनों की भारी संख्या के चलते थ्रेट कलर में बदलाव किया गया। पीएम की सुरक्षा के लिए तैनात एसपीजी की क्लोज टीम और बाहरी घेरे में इजाफा किया गया। 


पीएम आवास पर सीआरपीएफ के स्पेशल ड्यूटी ग्रुप (एसडीजी) यूनिट के अतिरिक्त कमांडो को अलर्ट पर रखा गया। इनकी संख्या को बढ़ाया गया। प्रधानमंत्री के सरकारी आवास, ऑफिस और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान आउटर घेरे की सुरक्षा करने का काम एसडीजी को सौंपा गया है। यह ड्यूटी एसपीजी की निगरानी में होती है। पीएम आवास के बाहर केंद्रीय अर्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed