फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress promises to shift Headquarter if voted to power in Mizoram Sinlung Hills Council news in hindi

Mizoram: SHC में सत्ता में आने पर कांग्रेस ने किया मुख्यालय शिफ्ट करने का वादा, परिषद के विकास का दिया आश्वासन

Thu, 17 Oct 2024 12:46 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 17 Oct 2024 12:46 PM IST
सार

जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) पर निशाना साधते हुए लाल थंजारा ने आरोपी लगाया कि पार्टी भाजपा की सहयोगी है। पांच नवंबर को 12 सदस्यीय एसएचसी के लिए मतदान होगा, जिसमें 23789 मतदाता 49 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन
Congress promises to shift Headquarter if voted to power in Mizoram Sinlung Hills Council news in hindi
लाल थंजारा - फोटो : PTI

विस्तार

मिजोरम में पांच नवंबर को स्थानीय निकाय चुनाव होने वाला है। इस चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो सिनलुंग हिल्स काउंसिल (एसएचसी) के मुख्यालय को हमेशा के लिए आइजोल के सकवरदाई गांव में शिफ्ट कर दिया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लाल थंजारा ने आश्वासन दिया कि एसएचसी में सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी उपलब्ध धन और संसाधनों को परिषद के विकास में लगा देगी। एसएचसी असम और मणिपुर की सीमा से लगे तीन जिलों के तीन विधानसभा क्षेत्रों को कवर करता है। मिजोरम सरकार और हमार पीपुल्स कंवेंशन के बीच शांति समझौते के बाद 2018 में इसे स्थापित किया गया था। इस समझौते के अनुसार, मणिपुर सीमा के पास सकावरदाई एसएचसी का हेटक्वार्टर होगा। 
विज्ञापन


बुधवार को एक अभियान को संबोधित करते हुए लाल थंजारा ने कहा, "हम एसएचसी के हेडक्वार्टर को सकावरदाई गांव में स्थानांतरित कर देंगे।" बता दें कि लाल थंजारा पूर्व मुख्यमंत्री लाल थनहवला के भाई हैं, जिनकी सरकार ने हमार पीपुल्स कंवंशन (एचपीसीडी) के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया था। उन्होंनो आगे कहा, "कांग्रेस से पहले जब एमएनएफ की सरकार थी तो एचपीसीडी के साथ उनकी बातचीत नाकाम हो गई थी।" इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य में 12 में से नौ जल विद्युत परियोजनाएं कांग्रेस सरकार के प्रयासों के कारण ही आई। 
विज्ञापन


जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) पर निशाना साधते हुए लाल थंजारा ने आरोपी लगाया कि पार्टी भाजपा की सहयोगी है। पांच नवंबर को 12 सदस्यीय एसएचसी के लिए मतदान होगा, जिसमें 23789 मतदाता 49 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। जेडपीएम और एचपीसी मिलकर और कांग्रेस 12 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। वहीं सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ)10 उम्मीदवारों को मैदान पर उतारेगी। इनके अलावा मैदान में 14 निर्दलीय उम्मीदवार भी होंगे, जिसमें एमएनएफ समर्थित हमार पीपुल्स कंवेंशन के दो उम्मीदवार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed