फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress: Priyank Kharge furious over BJP IT cell's tweet on Rahul, said- time has come to take action against

Congress: राहुल पर BJP आईटी सेल के ट्वीट को लेकर भड़के प्रियांक खरगे, कहा- इनके खिलाफ कार्रवाई का समय आ गया

Mon, 19 Jun 2023 05:31 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 19 Jun 2023 05:31 PM IST
सार

मालवीय पर आरोप लगाते हुए प्रियांक खरगे ने कहा कि लंबे समय से ही भाजपा के आईटी हैंडल जहर उगलने के साथ झूठी खबरें फैलाते आ रहे हैं।

विज्ञापन
Congress: Priyank Kharge furious over BJP IT cell's tweet on Rahul, said- time has come to take action against
प्रियांक खरगे - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के नेता और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने भाजपा नेताओं के साथ आईटी सेल के प्रभारी पर झूठ और दुष्प्रचार का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। खरगे ने आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय के एक ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने 17 जून को ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियों के कैप्शन में उन्होंने लिखा था- 'राहुल गांधी खतरनाक है और एक कपटी खेल खेल रहे हैं।' 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दिन उन्होंने एक और ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा- 'सीधे शब्दों में कहा जाए तो राहुल गांधी इतने धूर्त है कि उन्हें सही दिखाने के लिए उनके हर वीडियो को कोरियोग्राफ किया जाता है। अमेरिका में ट्रक की सवारी करना भी एक नौटंकी था, जहां अमेरिका के भारतीय ओवरसीज यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तलजिंदर सिंह विक्की गिल एक ट्रक चालक होने का नाटक कर रहे थे। अमेरिका जाने से पहले वह एनएसयूआई के अपाध्यक्ष रह चुके हैं और राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का भी हिस्सा थे।' 


अमित मालवीय के इस ट्वीट पर प्रियांक खरगे बुरी तरह से भड़क गए। उन्होंने मालवीय पर आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से ही भाजपा के आईटी हैंडल जहर उगल रहे हैं और झूठी खबरें फैलाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा- 'अब समय आ गया है कि इस लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिसमें उनके आईटी सेल के प्रमुख भी शामिल है। उन्होंने 17 जून को जो कुछ भी कहा वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके खिलाफ हमने आज शिकायत दर्ज करवाई है। हम इसे तार्किक अंत तक ले कर जाएंगे।' 



प्रियांक खरगे ने शिकायत अमित मालवीय के एनिमेशन ट्वीट पर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि एनिमेशन के जरिए राहुल गांधी और कांग्रेस के विचारों को गलत तरीके से पेश करने के लिए मिमिक्री का इस्तेमाल किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed