Congress: राहुल पर BJP आईटी सेल के ट्वीट को लेकर भड़के प्रियांक खरगे, कहा- इनके खिलाफ कार्रवाई का समय आ गया
मालवीय पर आरोप लगाते हुए प्रियांक खरगे ने कहा कि लंबे समय से ही भाजपा के आईटी हैंडल जहर उगलने के साथ झूठी खबरें फैलाते आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने 17 जून को ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियों के कैप्शन में उन्होंने लिखा था- 'राहुल गांधी खतरनाक है और एक कपटी खेल खेल रहे हैं।'
Rahul Gandhi is dangerous and playing an insidious game… pic.twitter.com/wYuZijUFAu
— Amit Malviya (@amitmalviya) June 17, 2023
इसी दिन उन्होंने एक और ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा- 'सीधे शब्दों में कहा जाए तो राहुल गांधी इतने धूर्त है कि उन्हें सही दिखाने के लिए उनके हर वीडियो को कोरियोग्राफ किया जाता है। अमेरिका में ट्रक की सवारी करना भी एक नौटंकी था, जहां अमेरिका के भारतीय ओवरसीज यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तलजिंदर सिंह विक्की गिल एक ट्रक चालक होने का नाटक कर रहे थे। अमेरिका जाने से पहले वह एनएसयूआई के अपाध्यक्ष रह चुके हैं और राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का भी हिस्सा थे।'
Rahul Gandhi is so daft, to put it mildly, that every video of his is choreographed, to make him look ‘reasonable’. The latest drama of taking a truck ride in America, was also one such gimmick, where the character pretending to be a truck driver is Taljinder Singh Vicky Gill,… https://t.co/yD9OHMGSX8
— Amit Malviya (@amitmalviya) June 17, 2023
अमित मालवीय के इस ट्वीट पर प्रियांक खरगे बुरी तरह से भड़क गए। उन्होंने मालवीय पर आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से ही भाजपा के आईटी हैंडल जहर उगल रहे हैं और झूठी खबरें फैलाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा- 'अब समय आ गया है कि इस लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिसमें उनके आईटी सेल के प्रमुख भी शामिल है। उन्होंने 17 जून को जो कुछ भी कहा वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके खिलाफ हमने आज शिकायत दर्ज करवाई है। हम इसे तार्किक अंत तक ले कर जाएंगे।'
#WATCH | "For a long time, BJP's IT handles have been spewing venom, have been spreading communal disharmony and are spreading false news. So it's high time that these people need to be reigned in, including their IT head. And whatever they put up on June 17 is highly malified… pic.twitter.com/u3r4Cn9wDr
— ANI (@ANI) June 19, 2023
प्रियांक खरगे ने शिकायत अमित मालवीय के एनिमेशन ट्वीट पर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि एनिमेशन के जरिए राहुल गांधी और कांग्रेस के विचारों को गलत तरीके से पेश करने के लिए मिमिक्री का इस्तेमाल किया गया था।