फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Presidential Poll: Kerala leaders not happy with Shashi Tharoor move to contest

Congress Presidential Poll: थरूर के चुनाव लड़ने के कदम से खुश नहीं केरल के नेता, कहा- यह उनका व्यक्तिगत निर्णय

Tue, 20 Sep 2022 04:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 20 Sep 2022 04:04 PM IST
सार

केरल में शशि थरूर के दो सहयोगी सांसदों कोडिकुन्निल सुरेश और के मुरलीधरन ने भारत जोड़ो यात्रा से इतर उनके कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के कदम पर परोक्ष रूप से नाराजगी जताई है। दोनों सांसदों ने कहा कि केरल कांग्रेस इकाई चाहती है कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनें। 
 

विज्ञापन
Congress Presidential Poll: Kerala leaders not happy with Shashi Tharoor move to contest
शशि थरूर - फोटो : facebook.com/ShashiTharoor

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नजदीक आते ही राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग फिर जोर पकड़ती जा रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने की मंजूरी मिल गई है। हालांकि केरल में कांग्रेस के नेताओं ने शशि थरूर के इस कदम पर नाराजगी जताई है। मंगलवार को केरल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने इसे थरूर का व्यक्तिगत निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई केवल उन्ही को वोट देगी, जिसके पक्ष में गांधी परिवार होगा। 

विज्ञापन


केरल में शशि थरूर के दो सहयोगी सांसदों कोडिकुन्निल सुरेश और के मुरलीधरन ने भारत जोड़ो यात्रा से इतर इस कदम पर परोक्ष रूप से नाराजगी जताई है। दोनों सांसदों ने कहा कि केरल कांग्रेस इकाई चाहती है कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बनें। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने कहा- यह थरूर का व्यक्तिगत निर्णय
सात बार सांसद रहे केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कोडिकुन्निल सुरेश ने कहा कि अगर राहुल गांधी अध्यक्ष बनने के इच्छुक नहीं हैं तो गांधी परिवार द्वारा चुने गए नेता को उस पद के लिए दावेदारी पेश करनी चाहिए। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी और हम सभी की यही इच्छा है। शशि थरूर की उम्मीदवारी पर उन्होंने आगे कहा कि जहां तक थरूर का सवाल है तो चुनाव लड़ने का फैसला उन्होंने खुद लिया है और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने इस संबंध में पार्टी स्तर पर कोई विचार-विमर्श किया है या नहीं। इसलिए पार्ची अध्यक्ष पद पर शशि थरूर को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मवेलिकारा से सांसद सुरेश ने आगे कहा कि जहां तक पार्टी का संबंध है उसे एक ऐसे व्यक्ति को चुनना है, जो पार्टी के अधिकांश नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्वीकार्य हो। 


राहुल का अध्यक्ष पद के लिए हामी ना भरना चिंता का विषय
इस बीच, पार्टी के वरिष्ठ नेता और वडकारा के सांसद मुरलीधरन ने राहुल गांधी के लिए पार्टी प्रमुख का पद संभालने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि नेहरू के वंशज राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष पद को स्वीकार ना करने की इच्छा सभी के लिए चिंता का कारण है।

शशि थरूर ने की थी सोनिया से मुलाकात
गौरतलब है कि शशि थरूर और कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सोमवार को मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस के पांच वरिष्ठ नेता और शशि थरूर शामिल थे। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान शशि थरूर की सोनिया गांधी से आने वाले दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनावों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान शशि थरूर की ओर से चुनाव लड़ने की बात कही गई, तो सोनिया गांधी ने उनका न सिर्फ समर्थन किया, बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होंगे। इसके लिए शशि थरूर या कोई भी और प्रत्याशी अपना नामांकन करा सकता है। 
पार्टी में शशि थरूर के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कुछ और भी कई ऐसे नाम हैं जो अध्यक्ष पद की दावेदारी ठोक सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed