फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress president Sonia Gandhi rally in Varanasi

मोदी के गढ़ में काशी से आज यूपी फतह का शंखनाद करेंगी सोनिया

Tue, 02 Aug 2016 03:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 02 Aug 2016 03:55 AM IST
विज्ञापन
Congress president Sonia Gandhi rally in Varanasi

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के यूपी में पहले चुनावी मेगा शो की तैयारियों को सोमवार को अंतिम रूप दे दिया गया। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सोनिया गांधी रोड शो के बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर यूपी फतह के मिशन का आगाज करेंगी।

विज्ञापन


रोड शो के दौरान सोनिया गांधी काशी की जनता से सीधा संवाद करेंगी। रोड शो सर्किट हाउस से इंग्लिशिया लाइन के लिए दोपहर बाद एक बजे शुरू होगा।

इस बारे में सोमवार शाम प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, सीएम पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में 27 साल में यूपी की बदहाल तसवीर उकेरी।
विज्ञापन


राज बब्बर ने कहा कि देश झूठे नारों से नहीं, काम से चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस की जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने मां गंगा के नाम पर भी वादाखिलाफी की। मंगलवार को सोनिया गांधी काशी की धरती से इसका जवाब देंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सावन के पावन महीने में सोनिया गांधी बाबा के दर्शन कर कांग्रेस के लिए आशीर्वाद लेंगी। हमें जनता-जनार्दन दोनों का आशीर्वाद चाहिए। 1989 के बाद से अब तक यूपी में सिर्फ जाति और धर्म की राजनीति की जाती रही है।

सपा, बसपा, भाजपा के नेताओं ने अपना भला किया, गुणा-भाग की राजनीति की लेकिन युवाओं, बेरोजगारों और किसानों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने मोदी सरकार पर कटाक्ष किया कि नारा चलता है कि लूट-खसोट बंद कर देंगे।

15-15 लाख घर-घर में पहुंचाएंगे लेकिन किया क्या। ‘वो’ कहते हैं कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है। गंगा के लिए तो उन्होंने कुछ नहीं किया लेकिन मंत्री पद बांटने में लगे हुए हैं। शीला दीक्षित ने कहा कि विकास के नाम पर कांग्रेस यूपी की जनता के बीच जाएगी। कांग्रेस प्रदेश में सिर्फ लड़ने के लिए नहीं, सरकार बनाने के लिए तैयार है।

चार विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगा काफिला 

Congress president Sonia Gandhi rally in Varanasi

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रोड शो के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को सशर्त अनुमति दे दी है। मंगलवार को रोड शो के दौरान वाहनों का काफिला शिवपुर, शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी और कैंट विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगा। एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने बताया कि सुबह 11 से रात 8 बजे तक की अनुमति दी गई है।

चौकाघाट काटन मिल के प्रमोद श्रीवास्तव के आवेदन पर जिला प्रशासन ने रोड शो की अनुमति दी है। रोड शो में राजबब्बर के अलावा अन्य विशिष्टजनों के शामिल होने का जिक्र है। नौ बिंदुओं पर सशर्त अनुमति देने के साथ ही प्रशासन ने 21 बिंदुओं का पालन करने का निर्देश दिया है।

शर्त के अनुसार अस्त्र शस्त्र नहीं रखेंगे। धर्म, जाति को आहत करने वाले नारेबाजी, भाषण नहीं होगा। किसी व्यक्ति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं करेंगे। सार्वजनिक संपत्ति को क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी। दूकानदारों और ठेलों वालों से संयमित व्यवहार करेंगे। पुलिस प्रशासन के निर्देश का पालन करेंगे। 

रोड शो का मार्ग 
बाबतपुर एयरपोर्ट से जमालपुर, काजीसराय, हरहुआ, शिवपुर, सर्किट हाउस, कचहरी, गोलघर, वरुणा पुल, नदेसर, अंधरापुल, चौकाघाट, अलईपुरा, गोलगड्डा, विश्वेश्वरगंज, टाउनहाल, मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, इंग्लिशिया लाइन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा तक रोड शो की अनुमति मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed