फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress president Rahul Gandhi will visit Tripura in January 2018

अगले महीने त्रिपुरा दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, फरवरी 2018 में होने हैं विधानसभा चुनाव

Mon, 25 Dec 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अगरतला 
ब्यूरो/अमर उजाला, अगरतला  Updated Mon, 25 Dec 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
Congress president Rahul Gandhi will visit Tripura in January 2018
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अगले महीने त्रिपुरा के दौरे पर जाएंगे। इस राज्य में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। वे यहां एक रैली को भी संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस सूत्रों ने यहां बताया कि फिलहाल राहुल के दौरे की तारीख तय नहीं हुई है। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बिरजित सिन्हा ने बताया कि राज्य के इतिहास में उक्त सम्मेलन अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में सात हजार से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। उनके मुताबिक, राहुल का दौरा 10 से 15 जनवरी के बीच होने की संभावना है।
विज्ञापन


पढ़ें- आरके नगर उपचुनाव हारने पर AIADMK में हड़कंप, दिनाकरन समर्थक 6 नेताओं पर की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी त्रिपुरा दौरे के बाद नागालैंड व मेघालय का भी दौरा करेंगे। वहां भी फरवरी में ही चुनाव होने हैं। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि राहुल इन तीन राज्यों के चुनावों को काफी अहमियत दे रहे हैं। इसकी वजह यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने के बाद यह उनके कार्यकाल के पहले चुनाव होंगे। इसे उनके नेतृत्व की अग्निपरीक्षा भी माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed