फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Rahul Gandhi supports farmers protest in Maharashtra

किसानों के समर्थन में आए राहुल गांधी, कहा- ये आंदोलन सिर्फ महाराष्ट्र के किसानों का नहीं

Mon, 12 Mar 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 12 Mar 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
Congress President Rahul Gandhi supports farmers protest in Maharashtra

मुंबई पहुंचे 30 हजार आंदोलित किसानों की आवाज पूरे देश में सुनाई दे रही है। किसानों के बुलंद नारे सियासी गलियारों भी गूंजने लगा है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने आंदोलित किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को कटघरे में खड़े करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंदोलनरत किसानों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ये प्रदर्शन सिर्फ महाराष्ट्र के किसानों का नहीं है बल्कि पूरे देश के किसानों की आवाज है। 

विज्ञापन

 

राहुल गांधी से पहले किसानों का समर्थन शिवसेना और मनसे ने किया था। मुंबई पहुंचे किसानों से मुलाकात करने के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पहुंचे थे। इसके अलावा कई अन्य दलों ने किसानों की नाराजगी को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कई मांगों के साथ किसानों की यह यात्रा 6 मार्च को नासिक से शुरू हुई थी। 6 दिनों में करीब 170 किमी पैदल चलकर मुंबई पहुंचे आंदोलित किसान विधानसभा के घेराव पर अड़े हुए हैं। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी ज्यादातर मांगों को मान लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed