{"_id":"6337b29aec2f8458fc522842","slug":"congress-president-poll-g23-leader-supported-mallikarjun-kharge-shashi-tharoor-nomination-present-other-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Polls: थरूर के सामने खरगे को मिल रहा 'आशीर्वाद', गांधी परिवार के किस दांव से खत्म हुआ G23 का खेल?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress Polls: थरूर के सामने खरगे को मिल रहा 'आशीर्वाद', गांधी परिवार के किस दांव से खत्म हुआ G23 का खेल?
Sun, 02 Oct 2022 07:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 02 Oct 2022 07:51 AM IST
सार
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे ने जहां 14 नामांकन पत्र भरे हैं। वहीं थरूर ने पांच नामांकन सौंपे हैं। हालांकि, उन्होंने प्रस्तावकों के नाम सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन हो चुके हैं। अब सीधा मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे, शशि थरूर और झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के बीच है। इस चुनाव में खरगे को भले ही सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है, लेकिन शशि थरूर ने नामांकन वापसी से इनकार करके खरगे समर्थकों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, शशि थरूर ने अपने प्रस्तावकों के नाम सार्वजनिक न करके भी खरगे के सामने मजबूत चुनौती पेश कर दी है। अभी तक माना जा रहा था कि खरगे को गांधी परिवार का आंतरिक समर्थन प्राप्त है और वह आसानी से इस रेस को जीत लेंगे, लेकिन नए विजन की बात करने वाले थरूर के पास भी समर्थकों की लंबी सूची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
थरूर पर बनाया जा रहा दबाव
अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खरगे ने जहां 14 नामांकन सौंपे हैं। वहीं थरूर ने पांच नामांकन पत्र भरे हैं। उन्होंने प्रस्तावकों के नाम सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो थरूर के कुछ प्रस्तावकों का कहना है कि उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। थरूर के प्रस्तावकों में सांसद कार्ति चिदंबरम, मोहम्मद जावेद, प्रद्युत बोरदोलोई जैसे नाम हैं।
तो खत्म हुआ G23 का खेल
वहीं अगर खरगे के नामांकन पत्र की बात करें तो उनके पास प्रस्तावकों की एक लंबी सूची है। खरगे के प्रस्तावकों में गांधी परिवार को वफादारों के अलावा कांग्रेस में बदलाव की मांग करने वाले जी23 समूह के नेताओं का भी समर्थन है। खरगे के प्रस्तावकों में जहां एके एंटनी, अंबिका सोनी, अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह जैसे नाम हैं तो वहीं जी23 के नेता मुकुल वासनिक, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी जैसे नेता भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि खरगे का नाम आगे करके गांधी परिवार ने बड़ी चाल चली है और जी23 नेताओं को भी उनका समर्थन करने पर मजबूर कर दिया है।