फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Mallikarjun Kharge attacks BJP says it is diverting issues by provocative speech lies news

INC: भड़काऊ भाषणों, झूठ के जरिए मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही भाजपा, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का आरोप

Sat, 09 Nov 2024 03:28 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 09 Nov 2024 03:28 PM IST
सार

मल्लिकार्जुन खरगे ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे वाले बयान पर निशाना साधा। साथ ही महाराष्ट्र की महायुति सरकार को भी घेरा।

विज्ञापन
Congress President Mallikarjun Kharge attacks BJP says it is diverting issues by provocative speech lies news
मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : X/INC

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को महाराष्ट्र के नागपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा पर भड़काऊ भाषण और झूठ के जरिए लोगों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। खरगे ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका कोई नेता बोलता है- बंटेंगे तो कटेंगे, तो कोई बोलता है- एक हैं तो सेफ हैं। सच्चाई ये है कि बांटने वाले भी आप हैं और काटने वाले भी आप हैं। लेकिन दोष दूसरों पर देते हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार पर भी खरगे का निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "महाराष्ट्र में बेरोजगारी, किसानों, युवाओं, महिलाओं और नशे से जुड़ी कई बड़ी समस्याएं हैं। महाराष्ट्र पहले कानून व्यवस्था, न्याय और रोजगार के लिए जाना जाता था। लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद सारी चीजें बदल गईं हैं, जिस तरह की सरकार होनी चाहिए, वो नहीं है।"
विज्ञापन


'अपने वादे पूरे नहीं कर पाए पीएम मोदी'
खरगे ने मोदी सरकार पर अपने वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए कहा, "नरेंद्र मोदी सिर्फ झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा था कि हर साल 2 करोड़ नौकरियां देंगे, विदेशों से काला धन लाएंगे, सबके खाते में 15-15 लाख आएगा। नोटबंदी से काला धन मिटेगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। नरेंद्र मोदी अपने इन वादों को पूरे नहीं कर पाए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


'देश की असल समस्याओं पर ध्यान नहीं देते मोदी'
कांग्रेस प्रमुख ने कहा, नरेंद्र मोदी झूठ बोलकर हर जगह भ्रम फैलाने का काम करते हैं। जब कांग्रेस अपनी योजनाओं से लोगों को फायदा पहुंचाती हैं, तो पहले वे उसकी बुराई करते हैं, फिर हमारी योजनाओं की ही नकल करने लगते हैं। जब राहुल गांधी जी संविधान बचाने की बात करते हैं, तो नरेंद्र मोदी और उनके लोग उनके खिलाफ बोलने लगते हैं।"


BJP के लोग कभी कहते हैं कि हम संविधान की लाल किताब दिखाकर अर्बन नक्सल को प्रमोट कर रहे हैं, तो कभी कहते हैं संविधान की किताब में खाली पन्ने हैं। ये लोग छोटी बातों को उछालकर मुद्दा बनाते हैं और देश की असल समस्याओं पर ध्यान नहीं देते। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed