फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Mallikarjun Kharge appoints observers ahead of Maharashtra-Jharkhand assembly Polls results

Results: विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला; महाराष्ट्र-झारखंड के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

Fri, 22 Nov 2024 06:17 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 22 Nov 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
Congress President Mallikarjun Kharge appoints observers ahead of Maharashtra-Jharkhand assembly Polls results
मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : ANI

महाराष्ट्र और झारखंड के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। खरगे ने पार्टी नेताओं अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और डॉ. जी. परमेश्वर को महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों पर नजर बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं,  तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावुरु को झारखंड बतौर पर्यवेक्षकों बनाकर यह जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन



विज्ञापन

 


महाराष्ट्र में एक चरण में हुआ मतदान
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर (बुधवार) को विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान कराया गया था। राज्य के 36 जिलों की सभी 288 सीटों पर कुल 66.05% मतदान दर्ज किया गया। वहीं 2019 में महाराष्ट्र में कुल 61.44% वोटिंग दर्ज की गई थी। इस बार महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच माना जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड में दो चरणों में हुआ था मतदान
वहीं, झारखंड में दो चरणों में मतदान हुआ था। यहां 13 नवंबर को पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान कराया गया था, जिसमें कुल 66.65 फीसदी लोगों ने हिस्सा लिया था। वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर (बुधवार) को हुआ था। दूसरे दौर में प्रदेश के 12 जिलों की 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इन 38 सीटों पर 68.95% मतदान दर्ज किया गया।  



आंकड़ों से पता चलता है कि 2019 के मुकाबले झारखंड के दोनों चरण में ज्यादा मतदान हुआ है। पहले चरण की 43 सीटों पर पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 2.9% मतदान हुआ है। वहीं, दूसरे चरण की 38 सीटों पर 2019 के मुकाबले 2024 में 2.01% ज्यादा मतदान हुआ है। झारखंड में मुख्य मुकाबला झामुमो नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के बीच माना जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed