फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Kharge says Constitution is facing fundamental crisis today

Constitution Day: आज संविधान कर रहा मौलिक संकट का सामना, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बड़ा बयान

Sat, 26 Nov 2022 11:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 26 Nov 2022 11:00 PM IST
सार

कांग्रेस अधयक्ष ने एक बयान भी जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि 'एक संविधान जो सात दशकों से अधिक समय से समय की कसौटी पर खरा उतरा है, आज यह संविधान एक मौलिक संकट का सामना कर रहा है। 

विज्ञापन
Congress President Kharge says Constitution is facing fundamental crisis today
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी  हैं। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा कि संविधान जीने का एक जरिया है और इसकी भावना हमेशा समान रहती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि आज के समय में संविधान एक मौलिक संकट का सामना कर रहा है। उनके अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब तक संविधान के हर शब्द का पालन नहीं किया जाता, वह एकता की राह पर चलते रहेंगे। गौरतलब है कि संविधान सभा ने साल 1949 में आज के ही दिन संविधान को अपनाया था। 

विज्ञापन


 कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया ये बयान
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बाबासाहेब आंबेडकर को याद करते हुए कहा कि संविधान केवल वकीलों का कोई दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह जीने का एक साधन भी है। इसकी भावना सदैव समान रहती है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि संविधान सभा के सभी महान नेताओं के बहुमूल्य योगदान को हम याद करते हैं। सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।'
विज्ञापन


कांग्रेस अधयक्ष ने एक बयान भी जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि 'एक संविधान जो सात दशकों से अधिक समय से समय की कसौटी पर खरा उतरा है, आज यह संविधान एक मौलिक संकट का सामना कर रहा है। वास्तव में इसके पाठ के पीछे की भावना के अस्तित्व का संकट है।' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार संविधान को तोड़ना चाहती है, खत्म करना चाहती है। बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था कि हम सब को मिलकर संविधान को बचाना है। अगर नहीं बचाएंगे तो फिर हम गुलाम बन जाएंगे। RSS और BJP के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी बोले- जारी रखेंगे न्याय की यात्रा 
राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा कि जब तक हमारे संविधान के हर शब्द का पालन नहीं किया जाता और हर नागरिक की निष्पक्षता एवं न्याय के जरिए रक्षा नहीं की जाती, मैं इस मार्ग पर चलता रहूंगा


यूएई में भी मनाया गया संविधान दिवस
यूएई में भी संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें 2000 से अधिक भारतीयों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और संविधान के अनुसार काम करने की शपथ ली। इस दौरान, राजदूत संजय सुधीर ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और भारतीयों से आह्वान किया कि वे भारत के संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों की फिर से पुष्टि करें और खुद को फिर से प्रतिबद्ध करें। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माताओं और संविधान सभा के प्रयासों को भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed