फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Election: Shashi Tharoor refuses to withdraw nomination, tells Kharge as Bhishma Pitamah

Congress polls: थरूर ने मल्लिकार्जुन खरगे को बताया 'भीष्म पितामह', नामांकन वापसी पर कही ये बात

Fri, 30 Sep 2022 02:45 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 30 Sep 2022 02:45 PM IST
सार

थरूर ने कहा, चुनाव प्रक्रिया के बारे में सब कुछ आदर्श नहीं होता है, अगर कोई मैच खेलना चाहता है तो उसे उपलब्ध पिच पर ही खेलना पड़ता है। मेरे पास कांग्रेस के लिए एक विजन है। मैं इसे 9,000 से अधिक प्रतिनिधियों को भेजूंगा और उनका समर्थन मांगूंगा।

विज्ञापन
Congress President Election: Shashi Tharoor refuses to withdraw nomination, tells Kharge as Bhishma Pitamah
शशि थरूर - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अब स्थिति लगभग साफ हो चुकी है। अभी तक वरिष्ठ नेता मल्लिकाजुर्न खरगे, शशि थरूर और केएन त्रिपाठी चुनावी मैदान में हैं। भले ही यह चुनाव त्रिकोणीय हो, लेकिन सीधे-सीधे मुकाबला खरगे और शशि थरूर के बीच ही माना जा रहा है। शुक्रवार को तीनों नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके बाद शशि थरूर ने एक साक्षात्कार में मल्लिकार्जुन खरगे को पार्टी का 'भीष्म पितामह' बताया है।  

विज्ञापन


थरूर ने कहा, खरगे की उम्मीदवारी पर कहा, हम दुश्मन या प्रतिद्वंद्वी नहीं हैं, हम सहयोगी हैं और हम पार्टी को आगे बढ़ने में रुचि रखते हैं। उन्होंने कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे हमारी पार्टी के 'भीष्म पितामह' हैं, उनका अनादर नहीं कर सकता। पार्टी कार्यकर्ताओं को तय करने दें कि उन्हें कैसे आगे बढ़ना है। खड़गे, दिग्विजय सिंह, त्रिपाठी के बारे में किसी भी टिप्पणी से उन्होंने इंकार किया। 
विज्ञापन


9000 प्रतिनिधियों को भेजूंगा अपना विजन 
थरूर ने कहा, चुनाव प्रक्रिया के बारे में सब कुछ आदर्श नहीं होता है, अगर कोई मैच खेलना चाहता है तो उसे उपलब्ध पिच पर ही खेलना पड़ता है। मेरे पास कांग्रेस के लिए एक विजन है। मैं इसे 9,000 से अधिक प्रतिनिधियों को भेजूंगा और उनका समर्थन मांगूंगा। इस दौरान थरूर ने अपना घोषणापत्र भी जारी किया। उन्होंने कहा, कई राज्यों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर मिलने के साथ उनका नामांकन पत्र व्यापक समर्थन दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम वापसी से किया इंकार 
खरगे के चुनावी मैदान में उतरने के बाद नामांकन वापसी के सवाल पर थरूर ने कहा, यदि मुझे बाद में नाम वापस लेना होगा तो मैं नामांकन ही क्यों भरता? उन्होंने कहा, कांग्रेस को बदलाव की पार्टी बननी चाहिए, हमें पार्टी को मजबूत करने तथा देश को आगे ले जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, यह चुनाव भारत के युवाओं और देश के भविष्य के के लिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed