फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Election: Manish Tewari and Rajasthan CM Ashok Gehlot came in support of Mallikarjun Kharge

Congress President Election: खरगे के समर्थन में आए मनीष तिवारी और गहलोत, चुनाव के बचे हैं बस कुछ दिन

Fri, 14 Oct 2022 02:27 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 14 Oct 2022 02:27 AM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान 17 अक्तूबर को होना है। मतदान के लिए मतों की गिनती 19 अक्तूबर को होगी। परिणाम उसी दिन आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Congress President Election: Manish Tewari and Rajasthan CM Ashok Gehlot came in support of Mallikarjun Kharge
मनीष तिवारी और अशोक गहलोत - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। पद के उम्मीदवार शशि थरूर और अनुभवी नेता मल्लिकार्जुन खरगे अपना समर्थन मांगने के लिए अलग-अलग राज्यों में जाकर बैठकें कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से मिलकर समर्थन मांग रहे हैं। वहीं खरगे के समर्थन में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत आ गए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


सांसद मनीष तिवारी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए थरूर के बजाय खड़गे का समर्थन किया, उन्होंने कहा कि खरगे का पार्टी में काफी लंबा अनुभव रहा है और पार्टी में निचले पदों से ऊपर तक बढ़े हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्थिरता की जरूरत है जो मुझे लगता है कि खरगे प्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो जारी कर किया समर्थन
वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक वीडियो के माध्यम से मल्लिकार्जुन खरगे का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को विपक्ष के तौर पर मजबूत बनाएंगे। वीडियो में गहलोत ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं जो भी डेलीगेट हैं वो भारी बहुमत से मल्लिकार्जुन खड़गे को कामयाब करेंगे। 

साथ ही कहा मल्लिकार्जुन खरगे कामयाब होने के बाद में हम सबका मार्गदर्शन करेंगे और कहा कि कांग्रेस मजबूत होकर प्रतिपक्ष के रूप में उभर कर सामने आएगी। यह मेरी सोच है, मेरी शुभकामनाएं हैं खरगे साहब भारी मतों से कामयाब हों। 


राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदाता वरिष्ठ और अनुभवी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को वोट देंगे, गहलोत का कहना है कि उनका पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव है।

मतों की गिनती 19 अक्तूबर को
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान 17 अक्तूबर को होना है। मतदान के लिए मतों की गिनती 19 अक्तूबर को होगी। परिणाम उसी दिन आने की उम्मीद है। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed