{"_id":"581a71414f1c1bc52b4362d8","slug":"congress-prepare-for-long-battle-in-soldiers-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों के मुद्दों पर लंबी लड़ाई की तैयारी में कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सैनिकों के मुद्दों पर लंबी लड़ाई की तैयारी में कांग्रेस
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 03 Nov 2016 04:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के मामले को जनता के बीच ले जाने से नाराज कांग्रेस ने नई जवाबी रणनीति बनाई है। इसके तहत कांग्रेस सैनिकों से जुड़े मुद्दों और समस्याओं को उठाकर केंद्र सरकार पर निशाना साधेगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने दिवाली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने पत्र में ऐसी मंशा साफ कर दी थी। हालांकि बुधवार को दिल्ली में पूर्व सैनिक की आत्महत्या ने इसे नया मोड़ जरूर दे दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार सैनिकों से जुड़े मुद्दों पर खूब बयानबाजियां कर रही है, ऐसे में कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी।
सैनिकों से जुड़े वादों को पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस लड़ाई को किस तरह आगे बढ़ाना है इसका फैसला जल्द पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस की मंशा जाहिर भी होने लगी है। जिस तरह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सड़कों पर उतरे और राहुल की अगुवाई में देर रात तक कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे, उससे साफ है कि पार्टी इस मुद्दे पर आक्रामक रहेगी। सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल जो अक्सर सक्रिय राजनीति से दूर रहते हैं, वह भी राहुल गांधी के पीछे आरएमएल अस्पताल तक पहुंचे।
पटेल ने कहा, ‘‘पहले दिन से ही सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से चल रही है। उसका एजेंडा है जहां राहुल गांधी जाएं उन्हें रोको’’।