फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Pradip Majhi leader directed party workers to keep petrol ready to set ablaze everything

कांग्रेस नेता का विवादित बयान, पेट्रोल-डीजल तैयार रखो, ऑर्डर मिलते ही जला देना

Fri, 27 Dec 2019 02:22 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नबारंगपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नबारंगपुर Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 27 Dec 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
Congress Pradip Majhi leader directed party workers to keep petrol ready to set ablaze everything
कांग्रेस नेता प्रदीप मांझी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के बयान ने विवाद पैदा कर दिया है। वह पार्टी के कार्यकर्ताओं को आदेश देते हुए कह रहे हैं कि पेट्रोल-डीजल को तैयार रखो और निर्देश मिलते ही सबकुछ जला देना। यह बयान उन्होंने ओडिशा के नबारंगपुर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के विरोध में बुलाई गए 12 घंटे की हड़ताल के दौरान कहीं।

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप माझी पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस की निष्क्रियता के कारण हड़ताल के बाद सब चीज में आग लगाने का निर्देश देते हुए कैमरे में कैद हो गए हैं। कैमरे में कांग्रेस नेता पेट्रोल और डीजल को तैयार रखने के लि सकहते हुए सुने जा सकते हैं। उन्होंने कहा, 'जिस क्षण आपको निर्देश मिले सब कुछ मे आग लगा देना। आगे जो होगा उसे हम देख लेंगे।' 
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने 14 दिसंबर को नाबालिग लड़की के दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने के विरोध में प्रदर्शन किया था। मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, 'हमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की नीति को अपनाना होगा जब सरकार इस आदिवासी बहुल जिले में मासूम बच्चियों के दुष्कर्म और हत्या मामले पर  कार्रवाई नहीं करती।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'हम अब और चुप्पी नहीं साध सकते। पहले कुंडली में एक नाबालिग लड़की के साथ जवानों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। अब नबारंगपुर में एक नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है।' अपनी विवादास्पद टिप्पणी के बारे में माझी ने कहा कि उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं को इस तरह का निर्देश देने का कोई अफसोस नहीं है क्योंकि उन्हें कानून अपने हाथ में लेने के लिए मजबूर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed