{"_id":"5c4a8330bdec224d0445313a","slug":"congress-poster-compares-democracy-in-telangana-to-draupadi-disrobed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना कांग्रेस ने द्रोपदी चीरहरण से की लोकतंत्र की तुलना, भाजपा ने बताया हिंदुओं का अपमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना कांग्रेस ने द्रोपदी चीरहरण से की लोकतंत्र की तुलना, भाजपा ने बताया हिंदुओं का अपमान
Fri, 25 Jan 2019 09:13 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
Published by: अजय सिंह
Updated Fri, 25 Jan 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
Telangana Congress Poster
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी के एक पोस्टर से विवाद छिड़ सकता है। इस पोस्टर में प्रदेश के लोकतंत्र की तुलना महाभारत के द्रोपदी चीरहरण से की गई है। पोस्टर में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को दुर्योधन, ओवैसी को उनके सहयोगी और चुनाव आयोग को लोकतंत्र का अपमान देखने वाले नेत्रहीन धृतराष्ट्र के रूप में दिखाया गया है।
पोस्टर में प्रदेश में लोकतंत्र को पांडवों की पत्नी द्रौपदी के रूप में जबकि मुख्य चुनाव अधिकारी, जिला चुनाव अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी को दुःशासन के रूप में दिखाया गया है।
हाल ही में हुए चुनावों के दौरान गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने हैदराबाद में इंदिरा पार्क में अपने धरना के दौरान इस पोस्टर को जारी किया। पोस्टर पर आपत्ति जताते हुए भाजपा प्रवक्ता कृष्णा सागर ने कहा कि यह हिंदू भावना का अपमान है। क्या कांग्रेस को चुनाव आयोग पर हमला करने के लिए और कुछ नहीं मिला? उन्होंने महाभारत के प्रकरण का चुनाव कर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एन उत्तम कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी की मांग की।
विज्ञापन
टीआरएस नेता पी.राजेश्वर रेड्डी और कर्ण प्रभाकर की प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी मगर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी आश्चर्य जताते हुए कांग्रेस से पूछा कि अगर ऐसा ही आपत्तिजनक पोस्टर सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी का जारी हुआ होता तो क्या कांग्रेस बर्दाश्त करती? बिल्कुल मैं यह तुलना नहीं कर रहा मगर कोई तो करेगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी चुनाव समन्वय समिति के अध्यक्ष एम शशिधर रेड्डी ने पोस्टर का बचाव करते हुए कहा कि हमनें केवल यह दिखाने का प्रयास किया है कि कैसे चुनाव आयोग स्थानीय प्रशासन की मदद से टीआरएस की चुनाव में की जा रही गड़बड़ी को देखता रहा। माफी का कोई सवाल ही नहीं है। भाजपा को यह नहीं समझना चाहिए कि केवल वही हिंदू धर्म के संरक्षक है, हम भी हिंदू धर्म का सम्मान कर हर परंपरा मानते है।