फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Politisc: Congress President Mallikarjun Kharge made serious allegations against PM Modi

Congress Politisc: कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बेंगलुरु पहुंचे खरगे, पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 06 Nov 2022 10:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 06 Nov 2022 10:20 PM IST
सार

कांग्रेस के नए अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा देश को बर्बाद कर रही है। हम केवल सच्चाई की ओर से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने झूठ के कारण और वोट के लिए समाज को विभाजित करके जीवित है। जनता से जुड़े मुद्दों पर पीएम मोदी कभी कोई बयान नहीं देते। वह बस इतना करते हैं कि वह मंदिर में जाते हैं और पूजा करते हैं।

विज्ञापन
Congress Politisc: Congress President Mallikarjun Kharge made serious allegations against PM Modi
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को बेंगलुरु में पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विवाद, महिलाओं और दलितों पर अत्याचार, बढ़ती महंगाई और रुपये की गिरती कीमत के मुद्दे पर चुप रहने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में गुजरात के मोरबी में हुए हादसे को लेकर भी पीएम पर निशाना साधा।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बेंगलुरू यात्रा पर पहुंचे मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पीएम मोदी हर चीज का श्रेय लेते हैं। वह गुजरात में मोरबी हैंगिंग ब्रिज के दो करोड़ रुपये के मरम्मत कार्य का श्रेय लेना चाहते थे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मोरबी पुल हादसे को लेकर पीएम सहित राज्य सरकार के जिम्मेदार नेताओं को नैतिक आधार पर अब तक इस्तीफा दे देना चाहिए था। 
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि भाजपा देश को बर्बाद कर रही है। हम केवल सच्चाई की ओर से लड़ रहे हैं। हम सच्चाई के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने झूठ के कारण और वोट के लिए समाज को विभाजित करके जीवित है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर पीएम मोदी कभी कोई बयान नहीं देते। वह बस इतना करते हैं कि वह मंदिर में जाते हैं और पूजा करते हैं। खरगे ने कहा कि इससे देश की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। खरगे ने कहा कि पूजा करनी है तो घर पर करें, लेकिन सरकार को भूख से मरने वालों को भोजन देना चाहिए, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को कम करने के लिए काम करना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे केंद्र और राज्य में खराब सरकारों को उखाड़ फेंक दें। वे लोगों से आग्रह करें कि राज्य और देश में कांग्रेस की सरकार बनाएं। इस दौरान खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोगों के घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार करने का मंत्र दिया। उन्होंने मीडिया को भी घेरते हुए कहा कि हमें ऐसा करना होगा, क्योंकि मीडिया हमारे समर्थन में नहीं है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed