फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Politics Rahul Gandhi on caste census and aim of respect to backwards in Bihar and Uttar Pradesh

Congress Politics: 'बिहार और UP में पिछड़ों को सम्मान दिलाना हमारा लक्ष्य'; जातिगत जनगणना पर बोले राहुल गांधी

Thu, 26 Jun 2025 09:11 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 26 Jun 2025 09:11 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी का मकसद बिहार और उत्तर प्रदेश में पिछड़े समुदाय के लोगों को सम्मान दिलाना है। जातिगत जनगणना पर जोर देते हुए राहुल ने कहा कि वास्तविक प्रतिनिधित्व की संख्या समझने के लिए जनगणना बेहद जरूरी है। कांग्रेस सांसद ने कहा, गुजरात में अत्यंत पिछड़े वर्गों को पार्टी में प्रतिनिधित्व दिलाने की प्रक्रिया जिला स्तर पर शुरू हो चुकी है। कांग्रेस इसे दूसरे राज्यों में भी लागू करेगी।

विज्ञापन
Congress Politics Rahul Gandhi on caste census and aim of respect to backwards in Bihar and Uttar Pradesh
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

राहुल गांधी ने कांग्रेस की राजनीति और जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य बिहार और उत्तर प्रदेश में पिछड़ी जाति के लोगों को सम्मान दिलाना है। उन्होंने कहा कि पिछड़े समुदायों को उनकी आबादी के अनुपात में सत्ता और सम्मान दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर जाति जनगणना की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक न्याय के लिए पहला और सबसे अहम कदम है।

विज्ञापन


दलितों और आदिवासियों के हाथों में कांग्रेस पार्टी की कमान...
राष्ट्रीय राजधानी में अपने निवास पर विश्वकर्मा समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने कहा, उनका मकसद कांग्रेस पार्टी की कमान ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग), दलितों और आदिवासियों के हाथों में देना है। उन्होंने इसे इन समुदायों का 'हथियार' बताया और कहा कि इससे वे अपनी लड़ाई खुद लड़ सकेंगे। इस बैठक का वीडियो राहुल ने गुरुवार को अपने व्हाट्सएप चैनल पर भी साझा किया।
विज्ञापन


जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व नहीं मिलना चिंताजनक
राहुल गांधी ने कहा, उत्तर भारत और विशेषकर बिहार में अत्यंत पिछड़े वर्गों को उनके हक और सम्मान से वंचित किया जा रहा है। भाजपा और आरएसएस जैसे संगठन इन मूल समुदायों की जड़ों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस उन्हें मजबूत करना चाहती है। उन्होंने कहा, यह चिंताजनक है कि पिछड़े और अति-पिछड़े समुदायों के लोग प्रशासनिक सेवाओं, मीडिया, कॉर्पोरेट सेक्टर, उच्च न्यायपालिका और सेना के वरिष्ठ पदों पर नगण्य हैं। इन समुदायों की समस्याओं का एकमात्र समाधान जातिगत जनगणना है। राहुल ने कहा, जब जनगणना होगी, तब इन समुदायों को वास्तविकता का पता चलेगा कि उनकी जनसंख्या के अनुपात में उन्हें प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक न्याय की लड़ाई में केवल सांकेतिक प्रतिनिधित्व मंजूर नहीं
कांग्रेस सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि इन समुदायों से आने वाले कुछ लोगों का विधायक या जनप्रतिनिधि होना पर्याप्त नहीं। उन्होंने कहा कि इन समुदायों को सत्ता प्रणाली में भागीदारी के लिए लड़ना चाहिए। यह सिर्फ प्रतिनिधित्व का नहीं, बल्कि सत्ता का संघर्ष है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम का उदाहरण देते हुए कहा, जैसे भारत ने अधूरी आजादी को अस्वीकार किया, वैसे ही सामाजिक न्याय की लड़ाई में केवल सांकेतिक प्रतिनिधित्व स्वीकार नहीं किया जा सकता। पिछड़े समुदाय से आने वाले लोगों की एकजुट और सशक्त आवाज जरूरी है।

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने घरों की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता, कहा- गरीबों से सपने देखने का अधिकार छीना गया


गुजरात से शुरू हुई प्रक्रिया, दूसरे राज्यों में भी लागू करेगी कांग्रेस

राहुल गांधी ने यह भरोसा भी दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इस संघर्ष में इन समुदायों से आने वाले लोगों के साथ है। इनके प्रतिनिधित्व की शुरुआत पार्टी के भीतर से ही होगी। उदाहरण देते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा, गुजरात में जिला स्तर पर प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। इसे दूसरे राज्यों में भी लागू किया जाएगा। जब इन समुदायों से मजबूत नेता उभरेंगे और उन्हें अपने समाज का समर्थन मिलेगा, तभी बदलाव की श्रृंखला शुरू होगी। उन्होंने पिछड़े समाज और उनके पारंपरिक हुनरमंद लोगों को सम्मान और समानता की यात्रा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

ये भी पढ़ें- Politics: राहुल गांधी के आरोपों पर फडणवीस का करारा पलटवार, कहा- बिना तथ्यों को जांचे तीर चलाना बंद करें

गरीबों से सपने देखने का अधिकार भी छीना गया
इससे पहले एक अन्य बयान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घरों की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अब गरीबों से सपने देखने का अधिकार भी छीन लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगली बार जब कोई आपको सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े बताए तो उन्हें अपने घरेलू बजट की सच्चाई बताएं। अपने व्हाट्सएप चैनल पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा।

संबंधित वीडियो--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed