फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress politician Ahmad patel said, Modi government has robber govt companies for special people

कांग्रेस नेता पटेल का सरकार पर आरोप, कहा- चुनिंदा लोगों को फायदा के लिए लूटी जा रही सरकारी कंपनी 

Sat, 05 Jan 2019 02:49 PM IST
अजय सिंह भाषा, नई दिल्ली 
भाषा, नई दिल्ली  Published by: अजय सिंह Updated Sat, 05 Jan 2019 02:49 PM IST
विज्ञापन
congress politician Ahmad patel said, Modi government has robber govt companies for special people
अहमद पटेल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने शनिवार को मोदी सरकार पर हमला करते हुए उसपर चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए एचएएल और ओएनजीसी जैसी सरकारी कंपनियों की संपत्ति लूटने का आरोप लगाया। पटेल ने ट्वीट किया एचएएल 1,000 करोड़ रुपये उधार ले रही है, क्योंकि वह वेतन तक नहीं दे पा रही है।

विज्ञापन


मालूम हो कि मीडिया में आई एक खबर में दावा किया गया है कि रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटिड (एचएएल) वित्तीय संकट से जूझ रही है और अपने कर्मियों को तनख्वाह देने के लिए धन उधार लेने को मजबूर है। इसके बाद पटेल ने यह ट्वीट किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता पटेल ने कहा कि न सिर्फ एचएएल, बल्कि ओएनसीजी, एलआईसी, एचपीसीएल(हिन्दुस्तान पेट्रोलियम निगम लिमिटिड), जीएसपीसी(गुजरात राज्य पेट्रोलियम लिमिटिड) या कोई भी सार्वजनिक उपक्रम हो, इस सरकार ने चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए उनकी संपत्ति लूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि कांग्रेस केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर राफेल विमान सौदे में एचएएल के बजाय अनिल अंबानी की कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा रही है। सरकार और अंबानी, दोनों ने ही इस आरोप से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed