फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress: PM Modi insulted martyrs showing physical fitness

पीएम मोदी ने फिजिकल फिटनेस दिखाकर शहीदों का अपमान किया: कांग्रेस

Wed, 13 Jun 2018 05:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jun 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
Congress: PM Modi insulted martyrs showing physical fitness

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि जब भी देश के सामने कोई चुनौती आती है वे ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। एक ओर जम्मू-कश्मीर के सांबा में बीएसएफ के चार जवान शहीद हुए और दूसरी ओर प्रधानमंत्री ने अपने फिजिकल फिटनेस का वीडियो डालकर उनका अपमान किया। प्रधानमंत्री की फोटो उन्हें कंधा देते या शहीद परिवारों के साथ आनी चाहिए थी।    

विज्ञापन

    
कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवारी का कहना है कि मोदी सरकार हर बार पाकिस्तान के सामने कमजोर पड़ जाती है। पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार अगर कांग्रेस यूपीए सरकार का मॉडल अपनाती तो नागरिक सुरक्षित रहते और इतने सैनिकों की शहादत न होती। इसके लिए केंद्र सरकार की कमजोर नीति जिम्मेदार है। मोदी जी जितनी बहादुरी भाषणों में दिखाते हैं उतनी सीमाओं को सुरक्षित रखने पर भी दिखाएं।  
विज्ञापन


उनका कहना है कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिनों तक जम्मू-कश्मीर में रहे बावजूद हमारे सैनिक और नागरिक मारे जा रहे हैं। रमजान के दौरान तीन गुना आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं। जबकि यूपीए सरकार में भी तो रमजान के दौरान ढील दी जाती थी। प्रधानमंत्री भाषणों के वीर हैं लेकिन कार्रवाई में फेल हैं। चार साल में सैनिकों की शहादत और नागरिकों की मौत के आंकड़ों में जबरदस्त वृद्धि हुई है। सत्ता के लालच में जम्मू-कश्मीर में सरकार चला रहे हैं। सैनिकों की शहादत और आतंकी गतिविधियों के लिए जिम्मेदारी मोदी सरकार की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने 2014 के बाद सर्वोच्च स्तर पर पहुंची खुदरा महंगाई दर को लेकर सरकार की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधा। तिवारी का कहना है कि वैसे तो प्रकृति और अन्य अपरिहार्य कारणों के चलते ऐसा होता है लेकिन इस मंहगाई के लिए मोदी सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। बीते चार महीनों में जिस तेजी से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े और उसके चलते माल ढुलाई भाड़े में बढ़ोत्तरी ने महंगाई बढ़ाई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed