फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress party may take a decision on new president between July 19-21

19-21 जुलाई के बीच में कांग्रेस पार्टी ले सकती है नए अध्यक्ष पर निर्णय

Mon, 15 Jul 2019 09:45 PM IST
अमर शर्मा शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Congress party may take a decision on new president between July 19-21
संसद भवन में प्रदर्शन करते कांग्रेसी सांसद - फोटो : PTI
कांग्रेस पार्टी नए अध्यक्ष के चयन के लिए तैयार है। 19 जुलाई को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक की योजना बन रही है। 21 जुलाई रविवार तक पार्टी के शीर्ष नेता इस बारे में कोई निर्णय कर लेना चाहते हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष का इस्तीफा स्वीकारने के बाद नए अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। सूत्र बताते हैं पार्टी अध्यक्ष के साथ संगठन में चार कार्यकारी अध्यक्ष चुनने का भी विकल्प आजमा सकती है। 
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य और सचिन को मिल सकती है केंद्रीय जिम्मेदारी

कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में 59 वर्षीय मुकुल वासनिक के नाम की चर्चा सबसे ज्यादा है। उम्र, अनुभव और जाति के लिहाज से मुकुल वासनिक कांग्रेस पार्टी के लिए मुफीद नाम भी हैं। संगठन की समझ रखते हैं। कामकाज की शैली सहयोगियों के साथ बहुत टकराव वाली नहीं है और युवा कांग्रेस नेताओं में भी उनकी एक पैठ है। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर जिनका नाम चल रहा है, उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट जैसे युवा नेता भी हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उनकी जिम्मेदारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंप दी गई है। साफ संकेत है कि ज्योतिरादित्य की जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। ज्योतिरादित्य गैर गांधी नेहरू परिवार के युवा और तेज तर्रार नेता भी हैं। युवाओं से कनेक्ट होते हैं। हालांकि ज्योतिरादित्य 2019 का लोकसभा चुनाव अपनी परंपरागत सीट से हार गए थे। 
विज्ञापन

सचिन पायलट मानेंगे?

कांग्रेस पार्टी सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी देना चाहती है। कहा जा रहा है कि यह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा दांव भी है। अशोक गहलोत ने अपनी मीठी शैली में हाई कमान तक को संदेश दे रखा है कि कर्नाटक के बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश (म.प्र.) का नंबर है। ऐसे में उनका जयपुर में बने रहना जरूरी है। क्योंकि उनके जयपुर से हटते ही राजस्थान में कर्नाटक जैसा हाल होते देर नहीं लगेगी। वहीं सचिन पायलट भी राजस्थान में रहने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में सचिन पायलट को मनाया जा सकता है। बताते हैं इस तरह की कोशिशें शुरू होने वाली हैं। भविष्य की कांग्रेस का हवाला देकर यह जमीन तैयार करने के संकेत हैं। बताते हैं अध्यक्ष पद का निर्णय लेने में पार्टी भले देर कर रही है, लेकिन वरिष्ठ नेता इसकी रूपरेखा तैयार करने में दिन रात एक कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विलंब घातक होगा

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि राहुल गांधी को इस्तीफा दिए आठ सप्ताह बीतने को है। महीने-दो महीने में हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। महाराष्ट्र में तो पार्टी ने नए अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष के फार्मूले पर निर्णय ले लिया, लेकिन अभी तमाम जटिल मुद्दों पर फैसला लिया जाना है। फिर कई प्रदेशों में अध्यक्ष की नियुक्ति, संगठन में सुधार, नई टीम के गठन में भी समय लगेगा। इसलिए अध्यक्ष पद पर निर्णय लेने में देरी से अब बड़े नुकसान की स्थिति बनेगी। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी जल्द से जल्द इस मामले का निबटारा चाहते हैं। इसलिए अब अधिक देर नहीं होगी। 

कर्नाटक में घमासान के कारण हुई देर

पार्टी के एक महासचिव के अनुसार कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद पर फैसला और सीडब्ल्यूसी की बैठक पिछले सप्ताह कर सकती थी, लेकिन कर्नाटक राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश के कारण इसे टालना पड़ा। दूसरे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी विदेश में थी। वह पिछले सप्ताह ही दिल्ली लौटी हैं। अब इस मामले में अधिक देर की गुंजाइश नहीं है। पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बारे में कहते हैं कि कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलेगा। जल्द मिलेगा। इसका निर्णय सीडब्ल्यूसी करेगी। पार्टी पहले से काफी मजबूत होकर उभरेगी। लेकिन एंटनी सीडब्ल्यूसी की बैठक की तारीख को लेकर कुछ नहीं कहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed