फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress party does not want to leave the headquarters at 24 Akbar Road

कांग्रेस फिलहाल नहीं छोड़ना चाहती 24 अकबर रोड स्थित मुख्यालय

Wed, 18 Nov 2020 03:04 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 18 Nov 2020 03:04 AM IST
विज्ञापन
Congress party does not want to leave the headquarters at 24 Akbar Road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस अभी अपना मुख्यालय 24 अकबर रोड ही बनाए रखना चाहती है। पार्टी 26, अकबर रोड और 5, रायसीना रोड स्थित बंगले खाली करने को तैयार है लेकिन फिलहाल मुख्यालय बदलना नहीं चाहती है। करीब 44 सालों से कांग्रेस की पहचान 24 अकबर रोड से जुड़ी है।

विज्ञापन


 कांग्रेस को बीते दो सालों में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग से कई बार बंगले खाली करने के नोटिस मिल चुके हैं। पार्टी की पिछले साल 28 दिसंबर स्थापना दिवस पर नए इंदिरा भवन 9ए कोटला रोड में प्रवेश की तैयारी थी।
विज्ञापन



कांग्रेस ने फिलहाल 26 अकबर रोड जिसमें सेवादल और 5, रायसीना रोड जिसमें युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यालय हैं खाली करने का फैसला कर लिया है। इनके अलावा कुछ अन्य विभाग भी इस स्थापना दिस पर नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की तरह कांग्रेस को भी नए मुख्यालय के निर्माण के लिए लुटियन दिल्ली से बाहर पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर प्लाट मिला था। भाजपा अशोक रोड से निकलकर अपने मुख्यालय में पहुंच गई है। कांग्रेस कोरोना के चलते 24 अकबर रोड छोड़ने के लिए कुछ और समय चाह रही है। प्लाट मिलने पर  कांग्रेस को 2018 तक नए भवन में शिफ्ट कर जाना था।

कांग्रेस ने जनसंघ नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम वाली सड़क पर नए भवन का मुख्य द्वार पीछे की कोटला रोड पर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed