{"_id":"5dfb73f08ebc3e87b96e1e87","slug":"congress-party-core-group-meeting-over-unrest-across-the-country-after-citizenshipamendmentact","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: देशभर में विरोध प्रदर्शनों पर सोनिया के आवास पर चल रही कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागरिकता कानून: देशभर में विरोध प्रदर्शनों पर सोनिया के आवास पर चल रही कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक
Thu, 19 Dec 2019 06:28 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 19 Dec 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर के कई स्थानों पर हिंसक विरोध प्रदर्शनों को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बैठक बुलाई है। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक चल रही है। जिसमें अहमद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह, और दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
बताया गया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ देशभर में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं और सोनिया गांधी के बीच मंत्रणा चल रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर के कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान योगेंद्र यादव, उमर खालिद, संदीप दीक्षित, सीताराम येचुरी सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। बंगलूरू में इतिहासकार रामचंद्र गुहा को भी हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
यूपी की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चौतरफा जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। पुलिस की ओर से प्रदर्शन रोकने के लिए की गई तैयारियां धरी की धरी रह गई। यूपी के संभल में प्रदर्शनकारियों ने बस में आग लगा दी। गुजरात में पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।