फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Questioning to Rahul Gandhi Congress Protest Against ED Across the Country Today News in Hindi

Congress protests: राहुल से पूछताछ और मुख्यालय में पुलिस घुसने पर भड़की कांग्रेस, आज देश भर में कार्यकर्ता करेंगे राजभवन का घेराव

Thu, 16 Jun 2022 08:14 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 Jun 2022 08:14 AM IST
सार

पार्टी मुख्यालय में घुसकर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस बृहस्पतिवार को सभी राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपालों के आवासों का घेराव करेगी। साथ ही शुक्रवार को जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
ED Questioning to Rahul Gandhi Congress Protest Against ED Across the Country Today News in Hindi
एआईसीसी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। - फोटो : PTI

विस्तार

राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तलब किए जाने से नाराज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस पर पार्टी मुख्यालय में जमकर घुसने और नेताओं के साथ धक्कामुक्की करने और मारपीट करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में घुसकर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस बृहस्पतिवार को सभी राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपालों के आवासों का घेराव करेगी। साथ ही शुक्रवार को जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी। साथ ही पार्टी ने मुख्यालय में घुसने और मारपीट करने वाले संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें निलंबित करने की मांग की है।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बुधवार को भी जमकर खींचतान हुई। पुलिस सुबह से ही कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक रही थी। बावजूद सैकड़ों कार्यकर्ता अंदर धरने पर बैठ गए। कुछ सांसदों और बड़े नेताओं को उनके घरों से ही नहीं निकलने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी कार्यालय की ओर जाने पर अड़े सैकड़ों नेता और कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेकर विभिन्न थानों में ले गई। दोपहर में सचिन पायलट को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। वे समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय के अंदर जाना चाह रहे थे। मुख्यालय के गेट के पर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बल प्रयोग कर अंदर की ओर खदेड़ा। पुलिस के अंदर घुसते ही नेता और कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए और जमकर धक्कामुक्की हुई।

पुलिस ने सभी हदें पार कीं : सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि दिल्ली पुलिस मोदी सरकार के इशारे पर अलोकतांत्रिक ढंग से कार्रवाई कर रही है। दिल्ली पुलिस सरकार की पिट्ठू बन गई है और गुंडागर्दी की सभी हदें पार कर गई है। दरवाजे तोड़कर अंदर घुसना और नेताओं को पीटना दर्शाता है कि देश में लोकतंत्र और संविधान नहीं है। ऐसे कैसे पुलिस किसी के घर में घुस सकती है।

  • कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि क्या हम आतंकवादी हैं? जो दिल्ली पुलिस हमारे साथ इस तरह का सुलूक कर रही है।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि पुलिस के पास न तो सर्च वारंट था और न ही गिरफ्तारी वारंट लेकिन वह कार्यालय में घुसी, सांसदों समेत कांग्रेस नेताओं और सदस्यों को घसीटा और उन्हें सड़क पर फेंका।
  • राहुल गांधी का परोक्ष समर्थन करते हुए सपा नेता अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि ईडी का मतलब अब एग्जामिनेशन इन डेमोक्रेसी बन गया है। राजनीति में विपक्ष को यह परीक्षा पास करनी होती है।


आरोप गलत, कार्यकर्ताओं ने शांति भंग की : दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने आरोपों को पूरी तरह से गलत करार दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने उन्हें जुलूस निकालने से रोकने के लिए पार्टी मुख्यालय का गेट बंद करने की कोशिश की थी। इस प्रक्रिया में कुछ धक्कामुक्की हो सकती है। उन्होंने कहा कि हम उनसे कह रहे थे कि किसी भी तरह के जुलूस की अनुमति नहीं है। लेकिन ये लोग नहीं माने और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे थे।

महात्मा गांधी की कांग्रेस से बौनी हो गई राहुल की कांग्रेस : भाजपा
भारतीय जनता पार्टी ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तलब किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तीन दिन से जारी प्रदर्शन, हिंसा एवं आगजनी की घटनाओं पर गहरा खेद व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की बात है कि महात्मा गांधी के दौर से राहुल गांधी तक आते-आते कांग्रेस कितनी बौनी हो गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जब महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन प्रारंभ किया और उन्हें लगा कि हिंसा, आगजनी की कुछ घटनाएं हुईं। तब उन्होंने कहा कि यद्यपि हमारा इससे कोई भी संबंध नहीं है, तब भी हम अपने आंदोलन को समाप्त करते हैं। लेकिन यहां भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए आंदोलन, प्रदर्शन एवं हिंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि यह विषय संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान 1 नवंबर 2012 को प्रारंभ हुआ। इस विषय का सरकार की किसी भी एजेंसी द्वारा कार्रवाई नहीं हुई, हाईकोर्ट के निर्देश के आधार पर कार्रवाई हुई और हाईकोर्ट के निर्देश पर ही उन्हें जमानत लेनी पड़ी।



राहुल से ईडी के सवालों के ‘लीक’ होने पर कांग्रेस का केंद्र सरकार को नोटिस
कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी के सवालों के मीडिया में ‘लीक’ होने पर केंद्र सरकार को कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें आरोप लगाया गया है कि ईडी के सवालों का राहुल किस तरह से सामना कर रहे हैं, मीडिया को इस बारे में गलत सूचना दी जा रही है। नोटिस में न्यूज चैनलों की तीन रिपोर्टों का भी हवाला दिया गया है।

अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा खत कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर दावा किया कि उनकी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा सांसद राहुल गांधी के साथ ‘अमानवीय व्यवहार’ किया जा रहा है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले में दखल देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed