{"_id":"5b8e954a867a55486c705971","slug":"congress-on-the-arrest-of-sofia-undeclared-emergency-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोफिया की गिरफ्तारी पर बोली कांग्रेस- देश में अघोषित आपातकाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोफिया की गिरफ्तारी पर बोली कांग्रेस- देश में अघोषित आपातकाल
भाषा, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Sep 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने भाजपा की तमिलनाडु इकाई की अध्यक्ष टी. सुंदरराजन के समक्ष घरेलू उड़ान में नारेबाजी करने के आरोप में 28 वर्षीय छात्रा सोफिया की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए कहा है कि फिर से साबित हो गया है कि देश में ‘अघोषित आपातकाल’ है।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह भी दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार में विरोध को दबाया जा रहा है और संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा की तमिलनाडु इकाई की अध्यक्ष ने लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अगर यह अघोषित आपातकाल नहीं है तो फिर क्या है?’’
विज्ञापन
तिवारी ने कहा, ‘‘इस घटना से फिर से साबित हो गया है कि देश में अघोषित आपातकाल है। यह सिर्फ बोलने की आजादी पर हमला नहीं है, बल्कि संविधान के ऊपर आघात है।’’ दरअसल, गिरफ्तार की गई छात्रा को तूतीकोरिन स्थित एक अदालत ने मंगलवार को जमानत दे दी। यह लड़की कनाडा के एक विश्वविद्यालय की छात्रा है और यहां अपने पैतृक जिले में आई हुई है।
विज्ञापन
सुंदरराजन की शिकायत के आधार पर छात्रा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया जिसके बाद कल यहां तीसरे न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सोफिया को पेश किया गया। इस बीच, सोफिया के पिता ने सुंदरराजन और उनके समर्थकों के खिलाफ एक जवाबी शिकायत दायर की है।