फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress on Haryana incident says No place for violence investigation is resposibility of government

हरियाणा की घटना पर बोली कांग्रेस: हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं, जांच करवाना सरकार की जिम्मेदारी

Fri, 15 Oct 2021 04:34 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 15 Oct 2021 04:34 PM IST
सार

हरियाणा में किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास एक युवक की बेरहमी से की गई हत्या पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि देश में कानून व्यवस्था के अनुसार शासन होना चाहिए और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन
Congress on Haryana incident says No place for violence investigation is resposibility of government
पवन खेड़ा - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में किसानों के एक प्रदर्शन स्थल के पास एक शव मिलने की घटना पर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि हिसा के लिए कहीं भी कोई स्थान नहीं है। देश के मुख्य विपक्षी दल ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इस घटना की जांच करवाए और मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर एक युवक की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई। तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर चल रहे धरना के स्थल की मुख्य स्टेज के पीछे बैरिकेड पर एक व्यक्ति का शव बंधा मिला है। उसकी नृशंस तरीके से पिटाई करने के साथ ही दाहिना हाथ काटकर मारा गया है।
विज्ञापन


इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कुछ निहंगों को देखा जा सकता है जो जमीन पर पड़े युवक के पीछे खड़े हैं और युवक का कटा हाथ वहीं पड़ा है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि हमने यह वीडियो सोशल मीडिया पर देखा है, देश में हिंसा के लिए कहीं भी कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन खेड़ा ने कहा, देश में कानून के अनुसार शासन होना चाहिए। इस मामले की तह तक जाना, इसकी जांच करवाना और कानून के अनुसार कार्रवाई करना सरकार की जिम्मेदारी है। एक अन्य कांग्रेस नेता सलमान अनीस सोज ने इसे लेकर कहा कि सिंघु बॉर्डर पर हुई निर्मम हत्या बेहद चौंकाने वाली और निंदनीय है।


निहंगों के समूह ने ली हत्या की जिम्मेदारी
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली से जुड़ी सीमाओं पर तीन स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों के मंच संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि इस हत्या की जिम्मेदारी निहंगों के समूह ने ली है। वीडियो में निहंगों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मृतक को सिखों की पवित्र किताब की बेअदबी के लिए सजा दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed