फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress, Nehru strengthened democracy to extent that 'tea-seller' could become PM: Sukhdeo Bhagat

Parliament: सुखदेव भगत बोले- कांग्रेस और नेहरू ने लोकतंत्र को इतना मजबूत किया कि चाय बेचने वाला भी PM बन सका

Sat, 14 Dec 2024 03:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 14 Dec 2024 03:38 PM IST
सार

Parliament: कांग्रेस सांसद सुखदेव सिंह ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस ने लोकतंत्र की जड़ों को इस तरह मजबूत किया है कि आज एक चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। 

विज्ञापन
Congress, Nehru strengthened democracy to extent that 'tea-seller' could become PM: Sukhdeo Bhagat
सुखदेव भगत। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लोकतंत्र और संविधान की जड़ों को इस कदर मजूबत किया है कि आज एक 'चाय बेचने वाला' भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। भगत ने यह टिप्पणी संविधान पर लोकसभा में चर्चा में भाग लेते हुए की। 

विज्ञापन


'कीमती चीजें जेब में ही रखी जाती हैं'
भगत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि विपक्षी नेताओं के परिवार पीढ़ियों से संविधान को अपनी जेब में रखते आए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, 'यह सच है, क्योंकि सबसे कीमती और महत्वपूर्ण चीजें जेब में ही रखी जाती हैं।' 
विज्ञापन


'कांग्रेस ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया'
झारखंड के लोहारदगा से सांसद भगत ने कहा, 'कल (शुक्रवार) सत्तारूढ़ पार्टी के लोग नेहरू पर हमला कर रहे थे। लेकिन मैं सदन को बताना चाहता हूं कि कांग्रेस और नेहरू ने लोकतंत्र की जड़ें इतनी मजबूत की हैं कि आज एक चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। कांग्रेस ने (लोकतंत्र की) जड़ें मजबूत की हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


'आरएसएस ने कहा था- तिरंगे को स्वीकार नहीं करेगा देश'
कांग्रेस सांसद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी पत्रिका 'ऑर्गनाइजर' ने कहा था कि भारत तिरंगे को स्वीकार नहीं करेगा और तीन रंग अशुभ हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 2000 में आरएसएस के तत्कालीन प्रमुख के. सुदर्शन ने संविधान को बदलने की बात कही थी। 


 
'अदाणी मुद्दे पर सरकार ने साध ली चुप्पी'
उन्होंने आगे कहा, वर्तमान में संविधान के लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष ढांचे पर हमले किए जा रहे हैं। सुखदेव भगत ने यह भी याद दिलाया कि चीन के साथ युद्ध के दौरान नेहरू ने संसद में इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति दी थी। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए भगत ने कहा, राहुल गांधी ने एक कारोबारी समूह का नाम लिया था और जैसे ही उन्होंने यह नाम लिया, संसद बंद कर दी गई और सरकार ने चुप्पी साध ली। 


एक शिक्षा-एक स्वास्थ्य पर बात क्यों नहीं करते: पप्पू यादव
इसके बाद निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कविता की कुछ पंक्तियों के साथ अपनी बात शुरू की। यादव ने कहा, हम एक देश-एक चुनाव की बात करते हैं, लेकिन एक शिक्षा-एक स्वास्थ्य पर बात क्यों नहीं करते? उन्होंने निजीकरण को लेकर भी सरकार पर हमला बोला और निजी नौकरियों में आरक्षण की मांग की। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed