फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MPs held a mock parliament over the demands for apology from PM Narendra Modi

पीएम मोदी से माफी की मांग को लेकर कांग्रेस सांसदों ने लगाई डमी संसद

Tue, 19 Dec 2017 07:22 PM IST
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Dec 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
Congress MPs held a mock parliament over the demands for apology from PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी की मांग को लेकर कांग्रेस की युवा ब्रिगेड ने सदन के भीतर ही डमी संसद का आयोजन किया। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के जरिए विपक्षी सांसदों की मांग अनसुनी किए जाने के बाद सांसदों को अपनी बात रखने के लिए यह रास्ता अख्तियार करना पड़ा। वैसे यह मामला संसद की गरिमा के मखौल से भी जुड़ा है, बावजूद इसके लोकसभा अध्यक्ष ने मामले को संज्ञान में नहीं लिया। 

विज्ञापन



दरअसल, शून्य काल के बाद जब संसद की कार्यवाही शुरू हुई तो कांग्रेस सांसदों ने मनमोहन सिंह के मामले में पीएम नरेंद्र मोदी की माफी की मांग की। लोकसभा अध्यक्ष के जरिए मामले पर ध्यान देने की वजह से पहले तो उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी से माफी की मांग रखी।
विज्ञापन


इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि मामला गुजरात चुनाव का था। अब चुनाव खत्म हो गए हैं, इसलिए मामला भी खत्म करें। यह कहते हुए उन्होंने सांसदों से शांत रहते हुए सदन चलाने में सहयोग की अपील की, लेकिन इस पर विरोध नहीं थमा और उन्होंने मॉक संसद ही आयोजित कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- शीतकालीन सत्र: संसद में 189 करोड़ हुए खर्च, हाथ आया सिर्फ हंगामा

लोकसभा दीर्घा में पहुंचे
लोकसभा अध्यक्ष के आग्रह के बावजूद कांग्रेस सांसदों का विरोध जारी रहा। युवा सांसद दीर्घा में पहुंच गए। यहां डमी संसद का नजारा पेश कर दिया। सबसे पहले पंजाब से चुनाव जीतकर आए सुनील जाखड़ लोकसभा अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंचे और अध्यक्ष की ओर रुख करते हुए भाषण देना शुरू कर दिया। पूरी तरह से सदन के बहस की नकल करते हुए जाखड़ ने पहले तो समय आवंटित करने के लिए अध्यक्ष का धन्यवाद किया और उसके बाद भाषण शुरू कर दिया। 

हालांकि इस बीच सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलती रही। एक तरफ सदन की कार्यवाही को सुमित्रा महाजन सुचारु रूप से जारी रखे हुए थीं तो दूसरी तरफ कांग्रेस सांसदों की मॉक संसद दीर्घा में ही चलती रही। इस दौरान कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सदन में रहकर हंसते हुए नजारे का आनंद उठाते रहे। सुनील जाखड़ के बाद सुष्मिता देव आगे आईं और उन्होंने भी अध्यक्ष का सत्कार करने के बाद भाषण शुरू कर दिया। सुष्मिता के बाद गौरव गोगोई आगे आए,  फिर बिट्टू और उसके बाद अधीर रंजन चौधरी। 

एक-एक कर करीब 8-9 सांसदों ने ऐसे ही अध्यक्ष आसन की ओर रुख करके भाषण दिया। और भाषण देने के बाद दीर्घा में ही जाकर खड़े हो जाते थे। बावजूद इसके लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसदों के कदम पर ध्यान नहीं दिया और सदन की कार्यवाही जारी रखी। इसके बाद करीब 12:30 बजे कांग्रेस सांसद कार्यवाही का बॉयकाट करते हुए सदन से बाहर चले गए। 

षड्यंत्र रचना देश का अपमान, सरकार कराए जांच

Congress MPs held a mock parliament over the demands for apology from PM Narendra Modi
फाइल फोटो: राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा में डमी संसद का प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस सांसदों ने पीएम मोदी से मनमोहन मामले में माफी की मांग की। डमी संसद के वक्त सदन में गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे।

कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पूर्व उपराष्ट्रपति के जरिए पाकिस्तान राजनयिकों के साथ बैठक कर षड्यंत्र रचना देश का अपमान है। सरकार को इसमें जांच करानी चाहिए। 

उन्होंने गृह मंत्री से मामले की जांच कराने की मांग की और यदि जांच में कुछ न निकले तो पीएम मोदी से माफी के आश्वासन की मांग की। उल्लेखनीय है कि गुजरात चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनवाने के लिए पाकिस्तान के नेताओं और राजनयिकों संग कांग्रेस नेताओं ने बैठक कर रणनीति बनाई।

मणिशंकर अय्यर के घर हुई उक्त बैठक में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed