फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP took a dig at PM Modi, saying his policies have been revolving around Pandit Nehru since 2014.

BJP v CONG: '2014 से ही पंडित नेहरू के इर्द- गिर्द घूम रही इनकी नीति'; कांग्रेस सांसद ने पीएम मोदी पर कसा तंज

Thu, 18 Dec 2025 12:01 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 18 Dec 2025 12:01 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने गुरुवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 51 बक्सा में बंद कागजात लौटाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी की नीति नेहरू के इर्द- गिर्द घूमती है।

विज्ञापन
Congress MP took a dig at PM Modi, saying his policies have been revolving around Pandit Nehru since 2014.
सुखदेव भगत - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने गुरुवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 51 बक्सा में बंद कागजात लौटाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, केंद्र सरकार ने सोनिया गांधी को नेहरू के कागजात के 51 कार्टन लौटाने को कहा था।

विज्ञापन


मोदी की नीति नेहरू के इर्द- गिर्द घूमती है- भगत
इस पर सांसद भगत ने कहा, "2014 में प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद से, वह जो कुछ भी करते हैं और जो भी नीति लागू करते हैं, वह नेहरू के इर्द-गिर्द घूमती है। स्थिति यह है कि वह सच्चाई के साथ नहीं चलते, इसीलिए ऐसी घटनाएं होती हैं। हमारी राष्ट्रीय विरासत राष्ट्र के साथ ही रहेगी।"
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Air India Glitch: जेद्दा से कालीकट जा रहे एआई एक्सप्रेस विमान की आपात लैंडिंग, केरल में उतारनी पड़ी फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृति मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में स्पष्ट किया कि इन दस्तावेजों को लापता नहीं कहा जा सकता, क्योंकि इनका पता चल चुका है और इन्हें वापस लाने के लिए प्रयास जारी हैं, साथ ही यह भी कहा कि ये राष्ट्र की दस्तावेजी विरासत का हिस्सा हैं। यह किसी की  निजी संपत्ति नहीं है। 


यह भी पढ़ें- स्मृति शेष: चिरनिद्रा में सो गए बापू को प्रेरणा मानने वाले शिल्पकार, मूर्तियों में जान फूंकने वाले रत्न को नमन

संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को स्पष्ट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निजी दस्तावेजों को प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (पीएमएमएल) से लापता नहीं कहा जा सकता, क्योंकि वह कहां हैं। वह सारे दस्तावेज पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास हैं। संस्कृति मंत्रालय ने कहा, "श्रीमती सोनिया गांधी के प्रतिनिधि एम.वी. राजन ने 29 अप्रैल, 2008 के पत्र के माध्यम से अनुरोध किया था कि श्रीमती गांधी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सभी निजी पारिवारिक पत्रों और नोट्स को वापस लेना चाहती हैं। नेहरू पेपर्स के 51 बक्सा 2008 में श्रीमती सोनिया गांधी को भेजे गए थे। पीएमएमएल तब से इन दस्तावेजों की वापसी के लिए सोनिया गांधी के कार्यालय के साथ लगातार पत्र लिख रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed