फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Sushmita Dev slams BJP for Haryana rape cases

कांग्रेस सांसद बोलीं- 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' सिर्फ प्रचार; रेप पर जवाब क्यों नहीं देती भाजपा

Mon, 15 Jan 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Jan 2018 04:46 PM IST
विज्ञापन
Congress MP Sushmita Dev slams BJP for Haryana rape cases

कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने हरियाणा के रेप मामलों पर भाजपा सरकार को घेरा है।

विज्ञापन


एक अंग्रेजी न्यूज चैनल से बातचीत में सांसद ने कहा कि 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान महज अखबार के विज्ञापन तक ही सीमित रह गए हैं। निर्भया केस के बाद देशभर में लोग सड़क पर थे, लेकिन उस केस के इतने साल बाद भी क्या बदलाव आया है। मैं इसके लिए भाजपा से जवाब चाहती हूं। सरकार ने इन्हें रोकने के लिए क्या उपाय किए हैं?'

बता दें कि हरियाणा में तीन अलग-अलग जगहों पर दरिंदगी हुई है। जिनमें दो बच्चियों की रेप के बाद हत्या कर दी गई, वहीं एक अभी भी मौत से जूझ रही है। 
विज्ञापन


पहली घटना जींद में अंजाम दी गई। 13 जनवरी की सुबह एक लड़की का शव मिला। वह 10वीं की छात्रा था और कुरुक्षेत्र के ईस्माइलाबाद के गांव की रहने वाली थी। पानीपत में 12 साल की बच्ची का शव मिला। उसे दो लोग लोहड़ी देने के बहाने बुलाकर ले गए और रेप करने के बाद गला घोंटकर मार डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला जिले के पिंजौर शहर में रेप की घटना ने तो इंसानियत को ही शर्मसार कर दिया। एक व्यक्ति ने 10 साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed