फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Sonia Gandhi inaugurates Indira Bhawan the new headquarters of the party in Delhi

‘9ए कोटला मार्ग’: सोनिया गांधी ने किया कांग्रेस के नए मुख्यालय का उद्घाटन, राहुल-प्रियंका समेत कई दिग्गज मौजूद

Wed, 15 Jan 2025 10:43 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 15 Jan 2025 10:43 AM IST
सार

पिछले करीब पांच दशक से कांग्रेस का मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ था। अब मुख्य विपक्षी दल का नया मुख्यालय ‘9ए कोटला मार्ग’ पर बनाया गया है।

विज्ञापन
Congress MP Sonia Gandhi inaugurates Indira Bhawan the new headquarters of the party in Delhi
कांग्रेस मुख्यालय - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में नए पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन किया। पिछले करीब पांच दशक से पार्टी का मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ था। अब मुख्य विपक्षी दल का नया मुख्यालय ‘9ए कोटला मार्ग’ पर बनाया गया है।

विज्ञापन

Congress MP Sonia Gandhi inaugurates Indira Bhawan the new headquarters of the party in Delhi
कांग्रेस मुख्यालय - फोटो : PTI

राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान और 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा..' गाया
सोनिया गांधी ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद थे। इससे पहले, कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया और नेताओं ने राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान और 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा..' गाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Congress MP Sonia Gandhi inaugurates Indira Bhawan the new headquarters of the party in Delhi
कांग्रेस मुख्यालय - फोटो : PTI

प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद
पार्टी के उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। इसके अलावा कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य, स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य, कांग्रेस संसदीय दल के पदाधिकारी, पार्टी के कई पदाधिकारी, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख, विभिन्न राज्यों के पार्टी के विधायक दल के नेता, सांसद, कई राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

विज्ञापन

Congress MP Sonia Gandhi inaugurates Indira Bhawan the new headquarters of the party in Delhi
कांग्रेस मुख्यालय - फोटो : PTI

'इंदिरा भवन' की खासियत
'इंदिरा भवन' को पार्टी और उसके नेताओं की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जिसमें प्रशासनिक, संगठनात्मक और रणनीतिक कार्यों में सहयोग करने के लिए आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। कांग्रेस के इस नए मुख्यालय का काम पिछले कई वर्षों से जारी था। कांग्रेस '24, अकबर रोड' को फिलहाल खाली नहीं करेगी, जो 1978 में कांग्रेस (आई) के गठन के बाद से इसका मुख्यालय था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed