फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Shashi Tharoor attacked on government said they made legislature a rubber stamp

Politics: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्र पर किया हमला, कहा- सरकार ने विधायिका को रबर स्टांप बना दिया

Sun, 16 Apr 2023 02:56 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 16 Apr 2023 02:56 AM IST
सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र मीडिया एक महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रेस को डराना-धमकाना एक वैध मुद्दा है। प्रेस की स्वतंत्रता और अहस्तक्षेप की गारंटी के लिए भाजपा को खड़ा होना होगा।

विज्ञापन
Congress MP Shashi Tharoor attacked on government said they made legislature a rubber stamp
शशि थरूर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। थरूर ने कहा कि सरकार ने विधायिका को रबर स्टांप बना दिया है। थरूर ने कहा कि लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र मीडिया एक महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रेस को डराना-धमकाना एक वैध मुद्दा है। प्रेस की स्वतंत्रता और अहस्तक्षेप की गारंटी के लिए भाजपा को खड़ा होना होगा। केरल सांसद ने 2019 के चुनावों से पहले भी कहा था कि अगर भाजपा की जीत होती है तो हिंदूस्तान को हिंदू पाकिस्तान बनाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

सरकार पर जमकर निशाना साधा

सांसद थरूर ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2019 में तीन तलाक और अनुच्छेद 370 जैसे कानूनों को समाप्त कर दिया। कोविड-19 के कारण ही पूरी विधायकी ठप हुई, जिससे देश बच पाया। थरूर ने कहा की सभी संस्थाओं की ताकत को कम करके आंका गया है। जब सरकार को प्रमुख की नियुक्ति करनी होती है तो वफादारी ही एक पैमाना होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में पिछले महीने सूरत की एक अदालत ने सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया, इसपर थरूर ने कहा कि अदालत के फैसले भी कभी-कभी समझौते की तरह दिखते हैं। हालांकि, थरूर ने कहा कि अदालत के फैसले हर बार समझौते की तरह नहीं दिखते। सरकार ने निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने विधायका को घटाकर नोटिस बोर्ड और रबर स्टांप की तरह बना दिया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed