{"_id":"5fb2824635af5d7117524e6a","slug":"congress-mp-manish-tewari-tests-positive-for-covid-19-tested-after-running-mild-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता मनीष तिवारी कोरोना पॉजिटिव, हल्का बुखार आने पर कराया था टेस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी कोरोना पॉजिटिव, हल्का बुखार आने पर कराया था टेस्ट
Mon, 16 Nov 2020 07:14 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, चंडीगढ़।
पीटीआई, चंडीगढ़।
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 16 Nov 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद मनीष तिवारी कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। मनीष ने खुद एक ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि बीती रात करीब 2 बजे हल्के बुखार की वजह से नींद टूट गई। सुबह उठकर सबसे पहले टेस्ट कराया। एक साथ दो टेस्ट कराए। कोई और दूसरा लक्षण नहीं मिला।
विज्ञापन
I have tested positive for COVID -19 today afternoon. I got up with mild fever around 2 AM last night. Got myself tested first thing in the morning.Two parallel Tests. No other symptoms so far.All those who have been in contact with me over the past few days are advised caution.
— Manish Tewari (@ManishTewari) November 16, 2020
विज्ञापन
इसके साथ ही श्री आनंदपुर साहिब सीट से सांसद तिवारी ने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मुझसे संपर्क में आए हैं उन्हें मेरी सलाह है कि वे सभी सावधानी बरतें। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल पिछले महीने कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। वह गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती थे, अब उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने रविवार को कहा कि अहमद पटेल की हालत स्थिर है।
विज्ञापन