फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP in letter to Sitharaman says Stop pension of ex-MPs who are financially well off

Pension: आर्थिक रूप से संपन्न पूर्व सांसदों की पेंशन बंद करें, कांग्रेस MP ने वित्तमंत्री सीतारमण से की मांग

Thu, 16 Mar 2023 10:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 16 Mar 2023 10:19 PM IST
सार

अपने पत्र में धनोरकर ने बताया कि केंद्र द्वारा वित्त पोषित पेंशन प्राप्त करने वालों में व्यवसायी राहुल बजाज (जिनका 2022 में निधन हो गया), संजय डालमिया, मायावती, सीताराम येचुरी, मणिशंकर अय्यर और अभिनेता रेखा और चिरंजीव जैसे प्रमुख राजनेता शामिल हैं।

विज्ञापन
Congress MP in letter to Sitharaman says Stop pension of ex-MPs who are financially well off
निर्मला सीतारमण - फोटो : amarujala.com

विस्तार

महाराष्ट्र के चंद्रपुर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद सुरेश उर्फ बालू धानोरकर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखा है। गुरुवार को लिए गए इस पत्र में कांग्रेस सांसद मे मांग की है कि आर्थिक रूप से संपन्न पूर्व सांसदों की पेंशन को रोकने की मांग की है। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री को लिखे गए पत्र में कांग्रेस सांसद धानोरकर ने बताया कि लोकसभा और राज्यसभा के कुल 4,796 पूर्व सदस्य पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। इन पूर्व सांसदों को पेंशन देने के लिए प्रति वर्ष 70 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाती है। उन्होंने कहा कि लगभग 300 पूर्व सांसदों के आश्रित परिवारों को भी यह वित्तीय लाभ मिलता है।
विज्ञापन


अपने पत्र में धानोरकर ने बताया कि केंद्र द्वारा वित्त पोषित पेंशन प्राप्त करने वालों में व्यवसायी राहुल बजाज (जिनका 2022 में निधन हो गया), संजय डालमिया, मायावती, सीताराम येचुरी, मणिशंकर अय्यर और अभिनेता रेखा और चिरंजीव जैसे प्रमुख राजनेता शामिल हैं। इसके अलावाा कई जाने-माने और आर्थिक रूप से संपन्न पूर्व सांसद भी इस लाभ का लाभ उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ऐसे पूर्व सांसद जो 30 प्रतिशत से अधिक आयकर स्लैब में आते हैं, उन्हें यह वित्तीय लाभ नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने वित्त मंत्री से आग्रह किया कि ऐसे पूर्व सांसदों की पेंशन बंद कर दी जाए। 
पत्र में धनोरकर ने यह भी कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि देश से प्रेम करने वाला कोई भी पूर्व सांसद इस अनुरोध पर आपत्ति नहीं जताएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed